Thursday, Sep 24

होम = खेल = रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की डेट हुई फिक्स…इस दिन लेंगे लखनऊ में सात फेरे

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की डेट हुई फिक्स…इस दिन लेंगे लखनऊ में सात फेरे

by | Sep 15, 2026 | खेल

Rinku Singh Priya Saroj Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। तारीख और वेन्यू तय होने के बाद दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। समारोह में परिवार के सदस्यों, करीबी रिश्तेदारों और खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। क्रिकेट और राजनीति से जुड़े कुछ चर्चित चेहरों के भी पहुंचने की उम्मीद है।

15 महीने पहले हुई थी रिंग सेरेमनी

रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी 8 जून 2025 को लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में हुई थी। निजी समारोह में दोनों के परिवार और करीबी लोग मौजूद थे। सगाई के बाद से ही उनकी शादी को लेकर चर्चा चल रही थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए बताया था कि वे इस पल का करीब 3 साल से इंतजार कर रहे थे।

कौन हैं प्रिया सरोज?

27 वर्षीय प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी और करीब 25 साल की उम्र में सांसद बनी थीं। उनके पिता तूफानी सरोज सपा विधायक हैं और तीन बार सांसद भी रह चुके हैं।

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर

रिंकू सिंह टी20 क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुना गया था, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में जगह नहीं मिली है।

ये भी पढ़े: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, Assistant Teacher और PGT के आवेदन शुर