गुजरात

Gujarat Minister List : भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण, हर्ष संघवी डिप्टी सीएम, रिवाबा जड़ेजा को जगह

Gujarat Minister List : गुजरात की राजनीति में गुरुवार शाम बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब राज्य मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने एक साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपनी नई कैबिनेट का गठन किया। गांधीनगर राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में कुल 25 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इनमें 3 महिला मंत्री भी शामिल हैं।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सबसे पहले हर्ष संघवी ने शपथ ली। वे पिछली सरकार में गृह राज्यमंत्री थे, लेकिन इस बार उन्हें उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कैबिनेट में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को खास महत्व दिया गया है। माना जा रहा है कि यह बदलाव आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है।

कैबिनेट में शामिल प्रमुख नाम

नई सरकार में जिन नेताओं को जगह दी गई है, उनमें पुरुषोत्तम सोलंकी, कुंवरजी बावलिया, प्रफुल्ल पानशेरिया, ऋषिकेश पटेल, कानू देसाई, हर्ष संघवी, अर्जुन मोढवाडिया, नरेश पटेल, कांति अमृतिया, प्रद्युम्न वाज, कौशिक वेकारिया, स्वरूपजी ठाकोर, त्रिकम छंगा, जयराम गामित, जीतू वाघाणी, दर्शनाबेन वाघेला, रिवाबा जड़ेजा, पी.सी. बरंडा, रमेश कटारा, ईश्वरसिंह पटेल, मनीषा वकील, प्रवीण माली, संजयसिंह महीड़ा और कमलेश पटेल शामिल हैं।

रिवाबा जड़ेजा बनीं मंत्री

इस बार की कैबिनेट में सबसे ज्यादा चर्चा रिवाबा जड़ेजा के नाम की रही, जो पहली बार विधायक बनी हैं। उन्हें पहली ही बार में मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। उनके शपथ ग्रहण के समय उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवींद्र जड़ेजा भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े - गुजरात में बड़ा सियासी फेरबदल: सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा

मंत्री पद का पूरा कोटा हुआ पूरा

गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार किसी भी राज्य में मंत्रियों की संख्या विधानसभा सीटों के 15% से अधिक नहीं हो सकती। इस हिसाब से मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 26 मंत्री बनाए जा सकते हैं। भूपेंद्र पटेल की इस नई टीम के साथ यह कोटा अब पूरा हो गया है।

Shweta Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

10 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

10 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

11 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

12 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

13 hours ago