मनोरंजन

Amitabh Bachchan Birthday : Big B के जन्मदिन पर ‘जलसा’ के बाहर भीड़, श्वेता और नव्या ने दी शुभकामनाएं

Amitabh Bachchan Birthday : बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज (11 अक्टूबर) अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से फैंस और करीबियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुंबई में उनके घर ‘जलसा’ के बाहर देर रात से ही जश्न का माहौल देखने को मिला।

‘जलसा’ के बाहर फैंस का जमावड़ा

अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों का जोश देखने लायक था। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दर्जनों फैंस उनके घर के बाहर नजर आए, जो डांस और गाने के साथ अपने आइकॉन का जन्मदिन मना रहे थे। कुछ फैंस ने बिग बी का लुक अपनाकर उनका अंदाज दोहराया। एक वीडियो में दो फैंस ‘खइके पान बनारसवाला’ गाने पर झूमते दिखे, जिस पर लोगों ने कमेंट कर उन्हें और अमिताभ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

बेटी श्वेता और नातिन नव्या पहुंची ‘जलसा’

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके परिवार के सदस्य भी बधाई देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आए एक अन्य वीडियो में उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा को लग्जरी कार से जलसा से निकलते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि दोनों अमिताभ को सरप्राइज देने देर रात घर पहुंची थीं।

पांच दशक से अधिक का सुनहरा सफर

11 अक्टूबर 1942 को जन्मे अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में गिने जाते हैं। अपने 50 से ज्यादा सालों के फिल्मी करियर में वे 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं और दर्शकों के दिलों पर आज भी राज कर रहे हैं।

सम्मान और उपलब्धियां

अमिताभ बच्चन को उनके योगदान के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। वे 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड, 16 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री (1984), पद्म भूषण (2001), पद्म विभूषण (2015) और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड (2018) से सम्मानित किया।

ये भी पढ़े - “उसे वहीं रहने दो…” जब महेश भट्ट शराब पीकर लौटे घर, नाराज पत्नी किरण ने बालकनी में कर दिया था लॉक – पूजा भट्ट ने सुनाया किस्सा

83 की उम्र में भी बिग बी अपनी ऊर्जा और समर्पण से बॉलीवुड के प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। फैंस और परिवार के प्यार के बीच उनका जन्मदिन एक बार फिर यादगार बन गया है।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago