Categories: Others

बहराइच में आदमखोर भेड़िये का आतंक जारी, 6 साल की बच्ची पर हमला, अब तक 6 की मौत

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज इलाके में इन दिनों आदमखोर भेड़िये का आतंक छाया हुआ है। अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं। हाल ही में ग्राम पंचायत गो0 नंबर 3 रामचंद्र प्रधान पुरवा, कैसरगंज में एक 6 साल की बच्ची पर भेड़िये ने हमला कर दिया।

बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी जंगली जानवर ने उसे उठाकर खेत की ओर ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसका पीछा किया और करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत से बच्ची को सुरक्षित बचा लिया। बच्ची को तुरंत CHC कैसरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हमलों की डरावनी फेहरिस्त

  • अब तक 6 लोगों की मौत
  • 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल
  • बच्चों और महिलाओं पर भी हुए हमले
  • ग्रामीणों में भय और तनाव का माहौल

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

  • 32 टीमें तैनात कर भेड़िये की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है
  • अब तक भेड़िये को पकड़ने में सफलता नहीं मिली
  • जंगल और आसपास के गांवों में लगातार गश्त बढ़ाई गई है

ग्रामीणों की मांगें और नाराजगी

  • ग्रामीणों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है
  • लोग अपने बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे
  • गांवों में दहशत का माहौल, स्कूल और अन्य गतिविधियों पर असर

प्रशासन पर सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि जब जानवर एक के बाद एक हमले कर रहा है, तो वन विभाग को ज्यादा तेज़ी से काम करना चाहिए। भेड़िये की गिरफ्तारी न होने से गुस्सा बढ़ रहा है।

फिलहाल भेड़िये की तलाश जारी है और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और रात के समय सावधानी बरतें।

ये भी पढ़े : जेपी जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा – “लोकनायक ने जीवन देश को समर्पित किया”

Kajal Sharma

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

11 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

20 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

23 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

37 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

46 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

53 minutes ago