Categories: OthersPM Modi

जेपी जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा – “लोकनायक ने जीवन देश को समर्पित किया”

JP Jayanti : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जेपी को याद करते हुए लिखा:

"लोकनायक जेपी की जयंती के मौके पर उनको नमन करता हूं। वे भारत की आत्मा की सबसे निर्भीक आवाज़ों में से एक थे, जिन्होंने लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।"

जेपी का जीवन समाज के नाम

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि जयप्रकाश नारायण ने आम लोगों को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि जेपी के 'संपूर्ण क्रांति' के आह्वान ने एक बड़ा सामाजिक आंदोलन खड़ा किया, जिसमें समानता, नैतिकता और सुशासन की कल्पना थी।

जेपी के आंदोलनों से पूरे देश में राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता फैली। बिहार और गुजरात में हुए आंदोलनों ने तत्कालीन सरकार को झकझोर कर रख दिया था। इन आंदोलनों के बाद ही आपातकाल लागू किया गया था, जो देश के संविधान और लोकतंत्र के लिए एक चुनौती बन गया था।

पीएम मोदी करेंगे किसानों से संवाद

जेपी जयंती के मौके पर पीएम मोदी आज नई दिल्ली के पूसा कैंपस में ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री खेतों के बीच जाकर किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री खेती से जुड़ी योजनाओं पर किसानों से प्राकृतिक खेती, दलहन मिशन और धन-धान्य योजना के बारे में बातचीत करेंगे।

अफगान विदेश मंत्री का देवबंद दौरा

एक और बड़ी खबर के अनुसार, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी आज दारुल उलूम देवबंद का दौरा करेंगे। यह दौरा भारत और अफगानिस्तान के धार्मिक और राजनयिक रिश्तों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा दोनों देशों के सांस्कृतिक और धार्मिक संवाद को मजबूत कर सकता है।

ये भी पढ़े : Horoscope 11 october,2025 : सिंह राशि वालों का आज का दिन रहेंगा अवसर भरा, जानें अपना भविष्य़फल

Kajal Sharma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

10 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

11 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

12 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

13 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

13 hours ago