राजस्थान

Alwar News : ISI का जासूस गिरफ्तार, हनीट्रैप में फंसकर दे रहा था सेना की जानकारी

Alwar News : राजस्थान के अलवर जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां इंटेलिजेंस एजेंसी ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोविंदगढ़ निवासी मंगत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो साल से पाकिस्तानी एजेंट्स को देश की सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी भेज रहा था।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से थी निगरानी

राजस्थान इंटेलिजेंस के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद मंगत सिंह की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई। लगातार निगरानी के बाद यह पुष्टि हुई कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में था। इसके बाद उसे शासकीय गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

हनीट्रैप के जरिए फंसाया

जानकारी के मुताबिक, मंगत सिंह को ‘ईशा शर्मा’ नाम की एक पाकिस्तानी महिला हैंडलर ने हनीट्रैप में फंसाया था। उसने सोशल मीडिया के जरिए पहले मंगत सिंह से संपर्क साधा और फिर धीरे-धीरे उसे पैसे का लालच देकर संवेदनशील जानकारियां हासिल करनी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि मंगत सिंह ने सेना के छावनी क्षेत्र और अन्य सामरिक स्थलों से जुड़ी कई अहम जानकारियां सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

सोशल मीडिया से भेजता था संवेदनशील जानकारी

पिछले दो वर्षो से मंगत सिंह पाकिस्तानी एजेंट्स से ऑनलाइन संपर्क में था। जांच में पता चला है कि वह फेसबुक और अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए तस्वीरें, लोकेशन और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा करता था।

जयपुर में दर्ज हुआ मामला

गिरफ्तारी से पहले जयपुर में मंगत सिंह से विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने विस्तृत पूछताछ की। उसके मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस की गहन जांच के बाद 10 अक्टूबर 2025 को जयपुर के स्पेशल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद CID इंटेलिजेंस राजस्थान ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े - NWR बना देश का दूसरा सबसे भरोसेमंद जोन, 24 मिनट में सुलझेंगी शिकायत!

अधिकारियों के अनुसार, मंगत सिंह से पूछताछ आभी भी जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने अब तक कितनी और क्या-क्या जानकारियां पाकिस्तान को दी हैं और क्या इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago