Categories: Others

Bihar Election 2025: सीट बंटवारे पर ‘सन ऑफ मल्लाह’ की नाराज़गी, महागठबंधन में बढ़ी खींचतान

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी, जिन्हें लोग ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से भी जानते हैं, अब खुलकर नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मुकेश सहनी कम से कम 20 सीटों की मांग कर रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) उन्हें सिर्फ 14 सीटों की पेशकश कर रही है। इसी को लेकर बीती रात पटना में VIP प्रमुख मुकेश सहनी और RJD नेता तेजस्वी यादव के बीच लंबी बातचीत हुई।

देर रात तक चली बैठक, नहीं बनी बात

तेजस्वी यादव के आवास पर गुरुवार रात करीब दो बजे तक बैठक चली। शुरुआत में माहौल ठीक था, लेकिन जैसे ही सीटों की बात आई, दोनों नेताओं के बीच मतभेद बढ़ गए। तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी दलों को ध्यान में रखते हुए सीटों का संतुलन जरूरी है, लेकिन सहनी ने साफ कहा,

"हमारी मेहनत और हमारे समाज के जनाधार का सम्मान होना चाहिए। 20 से कम सीटों पर हम चुनाव नहीं लड़ेंगे।"

नाराज़ होकर लौटे सहनी, चुप्पी साधी

बैठक के बाद जब मुकेश सहनी बाहर निकले, तो उनके चेहरे पर नाराज़गी साफ नजर आ रही थी। उन्होंने मीडिया से बात नहीं की और सीधे अपने घर लौट गए। तब से लेकर अब तक उन्होंने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

महागठबंधन की बैठक टली, RJD ने बुलाई इमर्जेंसी मीटिंग

आज महागठबंधन की एक अहम बैठक होने वाली थी, जिसमें सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला होना था। लेकिन VIP की नाराज़गी के कारण यह बैठक टाल दी गई। अब RJD ने एक आपात बैठक बुलाई है, जिसमें तेजस्वी यादव वरिष्ठ नेताओं से आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

क्या एक बार फिर बदलेंगे मुकेश सहनी अपना रास्ता?

मुकेश सहनी का यह रुख महागठबंधन के लिए चिंता की बात है। इससे पहले 2020 के चुनाव में भी वे महागठबंधन छोड़कर NDA के साथ चले गए थे। हालांकि बाद में बीजेपी से उनकी अनबन हो गई और वे फिर से विपक्षी खेमे के करीब आए।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सहनी इस बार अपने मल्लाह और निषाद समुदाय के वोटबैंक को देखते हुए ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं। उनका मकसद VIP को मजबूत करना और खुद को बड़े नेता के रूप में स्थापित करना है।

महागठबंधन में दिख रही दरार

सिर्फ VIP ही नहीं, कांग्रेस और वाम दल भी अपने-अपने हिस्से को लेकर पहले ही नाराज़गी जता चुके हैं। अब VIP की नाराज़गी से गठबंधन की एकता पर और बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि क्या तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के बीच कोई नया समझौता होता है या फिर VIP एक बार फिर किसी और किनारे अपनी नाव लगाता है।

ये भी पढ़े : Haridwar Kumbh 2027: आस्था संग टेक्नोलॉजी का संगम, अनुभव करेंगे तकनीक का नया युग!

Kajal Sharma

Recent Posts

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

19 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

55 minutes ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

1 hour ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

2 hours ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

15 hours ago