मनोरंजन

लोकतंत्र की थीम पर सजा बिग बॉस 19 का घर, ‘असेम्बली रूम’ बना सबसे बड़ा आकर्षण

Big Boss 19 :  24 अगस्त से शुरू होने जा रहा ‘बिग बॉस 19’ इस बार एक नए और दिलचस्प कॉन्सेप्ट के साथ आ रहा है। जिसे “लोकतंत्र” या “घरवालों की सरकार (Gharwalo Ki Sarkaar)” कहा जा रहा है। घर के अंदर का डेकोर और डिजाइन इस थीम को पूरी मजबूती से दर्शाता है।

क्या है किचन और कन्फेशन रुम में खास?

लिविंग रूम और कन्फेशन रूम को काफी कलरफुल बनाया गया है। यहां पर बड़ा एक बिग बॉस वाला टीवी लगाया गया है, जिसके जरिए सलमान खान शो के कंटेस्टेंट्स से बात करते हैं और उन्हें टास्क देते है। इसके पास ही खाने का डाइनिंग टेबल भी रखा गया है। साथ ही किचन बना है, जहां कंटेस्टेंट्स के खाने का इंतजाम होगा।

Assembly Room, फैसलों और बहसों की राजनीतिक

इस सीजन का दिल है असेम्बली रूम, जहां फैसलों और बहसों की राजनीतिक हवा बहने वाली है। घरवाले इस कमरे में मिलकर रणनीति तय करेंगे, चर्चा करेंगे और ‘सरकार’ की तरह निर्णय लेंगे। बिग बॉस वहां सिर्फ हल्का मसाला जोड़ता रहेगा। यह कमरा सत्ता और चर्चा का प्रतीक है। जहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया की झलक मिलती है।

सिंगल बेड नहीं मिलेगा

हर सीजन में कंटेस्टेंट्स सिंगल बेड के लिए लड़ते नजर आते थे। लेकिन इस बार उन के लिए बुरी खबर है। क्योंकि घर में इस बार डबल और ट्रिपल शेयरिंग बेड दिए गए हैं। यानी अब कंटेस्टेंट्स खुद को स्पेस नहीं दे पाएंगे। उन्हें बेड किसी भी हालत में शेयर करना ही होगा। वहीं रूम के साथ दो अटैच वॉशरूम भी बनाए गए हैं।

सलमान खान की प्रतिक्रिया

सलमान खान ने इस “डेमोक्रेसी” थीम को मज़ेदार और अनोखा बताया। उन्होंने कहा “Honestly मुझे समझ में नहीं आया… लेकिन जैसे कंटेस्टेंट्स समझेंगे, वैसे दर्शकों को भी समझ आएगा।”

ये भी पढ़ेचमोली के थराली में आधी रात बादल फटा, तहसील और बाजार मलबे में दबे

‘Big Boss 19’ का घर पारंपरिक जेल और बैड डिज़ाइन से हटकर, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मंच बन गया है। इसमें हिस्सेदारी, बहस, निर्णय ये सारी चीजे घर के सदस्यों (घरवालों) के हाथों में हैं। “असेम्बली रूम” इसकी सबसे बड़ी और नई पहचान है।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago