उत्तर प्रदेश

कानपुर में आवारा कुत्तों ने किया जानलेवा हमला, BBA छात्रा के चेहरे पर लगे 17 टांके

Kanpur Dog Attack : कानपुर के श्याम नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 21 वर्षीय BBA छात्रा पर जानलेवा हमला किया है। हमले में छात्रा का चेहरा बुरी तरह से खराब हो गया है और उसे 17 टांके लगाने पड़े हैं। आपको बता दें कि देश में कुत्तों के हमले की घटनाओं को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए थे कि कुत्तों को शेलटर होम में भेजा जाएं लेकिन डॉग लवर ने इसको लेकर प्रोटेस्ट किया जिसके बाद इस फैसले में बदलाव किया गया है।

कैसे और कब हुई घटना

पीड़िता की पहचान वैष्णवी साहू के रूप में हुई है, जो एलन हाउस रूमा में BBA फाइनल ईयर की छात्रा है। घटना 20 अगस्त को श्याम नगर के केडीए कॉलोनी देहली सुजानपुर रामपुरम फेस-1 के निकट घटित हुई जब वह कॉलेज से घर लौट रही थी। छात्रा के चाचा आशुतोष के अनुसार, मुधवन पार्क के पास आवारा कुत्तों और बंदरों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान तीन कुत्तों ने वैष्णवी पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने उसका दाहिना गाल दो हिस्सों में बांट दिया और नाक को भी नोच डाला। हमले में छात्रा का पूरा चेहरा और शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव हो गए।

चेहरे पर लगे 17 टांके

जब छात्रा की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग डंडे लेकर दौड़े, तब जाकर उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया जा सका। घायल छात्रा को तत्काल कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर 17 टांके लगाए हैं। वर्तमान में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में आवारा कुत्तों को लेकर आतंक का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने घर से निकलना तक बंद कर दिया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़े : चंद्रमा पर किसका अधिकार? भारत की अनूठी स्थिति से जवाब की उम्मीद

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago