Breaking

पटना में भीषण सड़क हादसा : गंगा स्नान जा रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Accident in Patna : बिहार की राजधानी पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास हुई इस दुर्घटना में एक तेज रफ्तार ट्रक की टेम्पू से भीषण टक्कर हो गई थी।

कैसे और कहा हुआ हादसा

घटना की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर की प्रभाव से टेम्पू के परखच्चे बिखर गए और कई शव सड़क पर गिर गए। सभी मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव के निवासी थे, जो भादो की अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए फतुहा जा रहे थे। घटना के तुरंत बाद मौके पर सन्नाटा पसर गया और आसपास के लोग चीख-पुकार करते देखे गए। सड़क पर खून के निशान और बिखरे हुए वाहन के हिस्से दुर्घटना की भयावहता को दर्शा रहे थे। सूचना मिलते ही शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था और ड्राइवर का वाहन पर से नियंत्रण खो गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहांग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में महिलाओं की संख्या अधिक है और सभी चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है।

ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

यह हादसा उस समय हुआ जब लोग धार्मिक आस्था के साथ गंगा स्नान के लिए निकले थे। जिन घरों से सुबह खुशी-खुशी परिवार के सदस्य पूजा-अर्चना के लिए निकले थे, वहां अब मातम का माहौल है और रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। यह घटना बिहार में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की एक और दुखद घटना है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

5 minutes ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

35 minutes ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

1 hour ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

1 hour ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

2 hours ago

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

2 hours ago