मनोरंजन

Bigg Boss 19 : आवेज दरबार का चौंकाने वाला एविक्शन, एल्विश यादव ने जताई नाराजगी

Bigg Boss 19 : बिग बॉस सीजन 19 का सफर अब और दिलचस्प होता जा रहा है। इस हफ्ते घर से बाहर होने वाले तीसरे कंटेस्टेंट बने हैं मशहूर कंटेंट क्रिएटर आवेज दरबार। मजबूत फैन-बेस और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के बावजूद वे कम वोट्स मिलने की वजह से शो से बाहर हो गए। इस एलिमिनेशन से उनके चाहने वाले हैरान रह गए हैं।

सलमान और गौहर ने दी थी सलाह

पिछले कुछ हफ्तों से सलमान खान लगातार आवेज को सलाह दे रहे थे कि वे गेम में ज्यादा एक्टिव हों और अपने विचारों पर डटकर खड़े हों। वहीं, हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड में गौहर खान भी घर आई और उन्होंने आवेज को समझाने की कोशिश की। गौहर ने उन्हें मोटिवेट किया और गेम में स्ट्रॉन्गर बनने के टिप्स दिए। लेकिन इसके अगले ही दिन आवेज का शो से बाहर होना सभी के लिए अप्रत्याशित रहा।

घरवालों और फैन्स को बड़ा झटका

आवेज दरबार के एविक्शन से उनके साथी प्रतियोगी जैसे अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, नेहल, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना काफी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर भी उनके फैन्स ने नाराजगी जताई है क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि इतनी पॉपुलैरिटी के चलते आवेज लंबे समय तक शो में टिकेंगे।

एल्विश यादव का रिएक्शन

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव ने भी इस एविक्शन पर गुस्सा जाहिर किया। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा “मुझे अभी खबर मिली कि आवेज भाई बाहर हो गए हैं। गौहर खान उन्हें समझाने आई थीं कि गेम में और ज्यादा एक्टिव कैसे होना है। लेकिन उसी वीकेंड उन्हें बाहर कर दिया गया। यह मुझे काफी अनफेयर लगा। अगर गौहर सिर्फ उन्हें मोटिवेट करने आई थीं तो फिर उनका शो से जाना सही नहीं है। वो अच्छा खेल रहे थे।”

ये भी पढ़ेदुर्गा पूजा पंडाल में इमोशनल हुईं कजिन सिस्टर्स ,काजोल ने अयान मुखर्जी को लगाया गले

वोट्स से सबको मिली हैरानी

चौंकाने वाली बात यह रही कि आवेज (Bigg Boss 19) को अशनूर कौर और प्रणित मोरे जैसे कंटेस्टेंट्स से भी कम वोट्स मिले। जबकि उनकी फैन-फॉलोइंग दोनों से कई गुना ज्यादा मानी जाती है। यही वजह है कि उनके एविक्शन ने इस सीजन को और विवादित बना दिया है।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago