Protests in PoK
Protests in PoK : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK)में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं। आवामी एक्शन कमेटी (AAC) ने सोमवार को कई इलाकों में हल्ला बोलते हुए बंद और चक्का जाम का आयोजन किया।
इसके पीछे की वजह से पाकिस्तान सरकार से नाराजगी बताई जा रही है। हालात पर काबू पाने के लिए इस्लामाबाद ने PoK में बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात कर दिए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
AAC, जो PoK की सिविल सोसाइटी है, लंबे समय से राजनीतिक और आर्थिक सुधार की मांग कर रही है। AAC ने पाकिस्तान सरकार के सामने 38 पॉइंट की मांग रखी है। प्रमुख मांगों में कश्मीरी शरणार्थियों के लिए PoK की विधानसभा में आरक्षित 12 सीटों को खत्म करना, सब्सिडी और मंगला हाईड्रोपावर प्रोजेक्ट से बनने वाली बिजली के उचित दाम, तथा इस्लामाबाद द्वारा किए गए पुराने वादों को पूरा करना शामिल है।
“हमारा अभियान किसी संस्था के खिलाफ नहीं है। पिछले 70 सालों से PoK के लोगों को मौलिक अधिकार नहीं मिले हैं। अब बहुत हो गया। या तो हमें हमारे अधिकार दो या लोगों के गुस्से का सामना करो।”
विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पाकिस्तान सरकार ने पंजाब से अतिरिक्त पुलिस भेजी और कई जगहों पर PoK में आने-जाने के रास्ते सील कर दिए। इसके अलावा, इस्लामाबाद से लगभग 1000 सुरक्षाबलों की टीम PoK के लिए रवाना की गई।
AAC और पाकिस्तान सरकार के बीच बातचीत भी चल रही थी, लेकिन 13 घंटे की बैठक के बाद यह विफल रही। पाकिस्तान ने कश्मीरी शरणार्थियों की आरक्षित सीटें खत्म करने से साफ मना कर दिया। वहीं, PoK की सड़कों पर हजारों लोग मार्च निकालते रहे, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…