Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 : रियलिटी टीवी का विवादित शो बिग बॉस 19 अपने रोमांचक मोड़ के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। इस सीजन में कुल 16 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं, जिनमें सिंगर, एक्टर और सोशल मीडिया स्टार्स मौजूद हैं। हाल ही में शहनाज गिल के भाई शहबाज बडेशा की एंट्री भी शो में हुई थी। बीते हफ्ते नगमा मिराजकर और नतालिया को शो से बाहर किया गया था। अब चौथे हफ्ते में एक और कंटेस्टेंट घर से विदा हुई हैं।
बीते वीकेंड के लिए हुए नॉमिनेशन में सबसे पहले सभी कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया था। बाद में यह सूची केवल बसीर अली, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और प्रणित मोरे तक सीमित हो गई। वीकेंड का वार आते ही ये तय था कि इनमें से किसी एक को घर छोड़ना होगा।
इस बार घर से बाहर हुई नेहल चुडासमा। उनका नाम सामने आते ही उनके दोस्त काफी भावुक हो गए। उन्होंने अपने करीबी कंटेस्टेंट्स फरहाना भट्ट और बसीर अली से गले मिलकर विदा ली। लेकिन इस एविक्शन में एक अनोखा ट्विस्ट भी देखने को मिला।
दरअसल, नेहल को बाहर तो किया गया, लेकिन उन्हें सीक्रेट रूम में रखा गया। सलमान खान ने बताया कि नेहल को फरहाना की तरह एक और मौका दिया गया है, जिससे घरवाले इसकी जानकारी नहीं रखते। वहीं, नेहल के बाहर जाने के बाद अमाल मलिक ने जीशान से चर्चा करते हुए कहा कि बसीर और फरहाना के बीच जल्द ही तनाव पैदा हो सकता है। यह सुनकर नेहल भी काफी हैरान हुई।
इस सीक्रेट रूम की वजह से शो में अब नई उत्सुकता पैदा हो गई है। फैंस को अब यह जानने में मज़ा आएगा कि नेहल बाहर आने के बाद घरवालों के सामने कैसी प्रतिक्रिया देंगी और क्या नया ड्रामा देखने को मिलेगा।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…