Others

बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस ने शुरू की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया, कुछ विधायकों की कट सकती है टिकट

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीटों के बंटवारे से लेकर टिकट वितरण तक, पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है।

दिल्ली में हाल ही में कांग्रेस की बिहार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक इंदिरा भवन, कांग्रेस के नए कार्यालय में हुई। बैठक में लगभग रात 11 बजे तक करीब 80-90 सीटों पर चर्चा की गई। बिहार स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन कर रहे हैं, वहीं कमेटी में तीन और सदस्य भी शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लगभग 80-90 सीटों पर सीट दर सीट सर्वे रिपोर्ट के साथ चर्चा की गई। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस के 19 विधायक जीतकर आए थे।

सिटिंग विधायकों के टिकट पर बदलाव और अहम सीटों पर फोकस

2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस के उच्च स्तरीय सूत्रों के मुताबिक, इस बार पार्टी अपने 3-4 सिटिंग विधायकों के टिकट काट सकती है, जिनके खिलाफ एंटी-इंकम्बेंसी रिपोर्ट है। इसके अलावा, कांग्रेस इस बार आंकड़ों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। स्क्रीनिंग कमेटी ने उम्मीदवार चयन को लेकर अपनी रणनीति और तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, 24 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी की अगली ऑनलाइन बैठक होगी।

प्रियंका-राहुल की जनसभा और प्रमुख मुद्दों पर फोकस

टिकट बंटवारे के साथ-साथ कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान की भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 26 सितंबर को प्रियंका गांधी मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करेंगी, जबकि 28 सितंबर को वह महिला सम्मान कार्यक्रम में भी शामिल हो सकती हैं।

वहीं, 9 प्रमंडल  में राहुल गांधी और पार्टी के बड़े नेताओं की बड़ी जनसभाओं की योजना बनाई जा रही है। अक्टूबर से कांग्रेस अपने चुनावी प्रचार को पूरी ताकत के साथ शुरू करने जा रही है। न्यूज़ इंडिया को एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अपने चुनावी प्रचार में वोट चोरी, महिला सुरक्षा, पलायन, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। वहीं, NDA की योजनाओं को चुनौती देने के लिए बड़े वादे लेकर सामने आएगी।

 

 

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago