Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 : ‘Bigg Boss 19’ का नया वीकेंड एपिसोड खासा चर्चा में है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई, लेकिन सबसे ज्यादा गुस्सा म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर अमाल मलिक पर उतरा।
शो के प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान खान ने अमाल को फटकार लगाते हुए कहा कि वह घर में बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह एक्टिव नहीं हैं। ज्यादातर समय उन्हें सोते या रिलैक्स करते देखा गया है। सलमान ने साफ कहा कि “बिग बॉस का मकसद कंटेस्टेंट्स की असली पर्सनैलिटी को सामने लाना है, लेकिन आप अब तक खुद को दिखाने में असफल रहे हैं।”
सलमान ने अमाल से सीधा सवाल किया, “आप यहां गेम खेलने आए हैं या सिर्फ सोने?” इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कह दिया कि बिग बॉस के पूरे इतिहास में उन्होंने इतना आलसी कंटेस्टेंट कभी नहीं देखा।
सिर्फ अमाल ही नहीं, बल्कि घर के बाकी सदस्यों पर भी सलमान नाराज दिखे। उन्होंने गौरव खन्ना, अशनूर कौर, आवेज दरबार और नगमा को भी चेताया कि शो में टिके रहना है तो एक्टिव रहना पड़ेगा। सलमान ने कहा कि फिलहाल कई कंटेस्टेंट्स गेम में अपना दम दिखा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग अब तक सिर्फ “बैकग्राउंड” में नजर आ रहे हैं।
सलमान की इस सख्त क्लास से साफ हो गया है कि अगर अमाल मलिक और अन्य सुस्त कंटेस्टेंट्स ने अपना रवैया नहीं बदला तो उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चल पाएगा। दर्शक भी यही मान रहे हैं कि शो में टिकने के लिए स्ट्रॉन्ग गेम, बहसों में हिस्सा और टास्क्स में परफॉर्म करना बेहद ज़रूरी है।
ये भी पढ़े – तान्या मित्तल ने Bigg Boss 19 में किया निजी जिंदगी का खुलासा, बोलीं- “दो बार प्यार हुआ लेकिन दोनों बार धोखा मिला”
इस वीकेंड के एपिसोड ने जहां घरवालों की नींद उड़ा दी, वहीं फैंस अब उत्सुक हैं कि आने वाले हफ्तों में अमाल और बाकी कंटेस्टेंट्स अपना गेम कैसे बदलते हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…