Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 में आखिरकार पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है। शो की शुरुआत से ही दर्शक इस सीजन में नए ट्विस्ट का इंतजार कर रहे थे और अब शहबाज के आने से यह इंतजार खत्म हो गया है। उनकी एंट्री आने वाले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में दिखाई जाएगी, जहां सलमान खान उन्हें घरवालों से मिलवाएंगे।
सीजन के लॉन्च के दौरान शहबाज का नाम काफी सुर्खियों में था। कई लोग मानकर चल रहे थे कि वह शुरुआत से ही घर का हिस्सा बनेंगे। लेकिन वोटिंग में पिछड़ने की वजह से उन्हें एंट्री नहीं मिल सकी। इस फैसले से उनके चाहने वाले बेहद निराश हुए थे।
शो के शुरुआती हफ्तों में सोशल मीडिया पर लगातार खबरें फैल रही थीं कि शहबाज सीक्रेट रूम में मौजूद हैं और सही समय पर उन्हें घर में भेजा जाएगा। हालांकि, शहबाज ने खुद इन अफवाहों का खंडन कर दिया था। बावजूद इसके, अब उनकी वापसी सच हो गई है और इस बार वह बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री सीधे घर में कदम रखेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहबाज की एंट्री सलमान खान के साथ स्टेज पर होगी। उनके आते ही गेम का पूरा समीकरण बदल सकता है। अक्सर बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री के बाद घर में नए रिश्ते, नई दुश्मनियां और अलग-अलग स्ट्रैटेजी देखने को मिलती हैं। ऐसे में शहबाज का रोल इस सीजन को और दिलचस्प बना सकता है।
यह पहली बार नहीं है जब शहबाज बिग बॉस हाउस में दिखाई देंगे। ‘बिग बॉस 13’ के फैमिली वीक में वह अपनी बहन शहनाज गिल को सपोर्ट करने पहुंचे थे। उस दौरान उनकी मस्तीभरी अदाओं और बिंदास स्वभाव ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब बतौर फुल-टाइम कंटेस्टेंट उन्हें अपने खेल और पर्सनालिटी से दर्शकों को इंप्रेस करने का सुनहरा मौका मिलेगा।
ये भी पढे़ – Bigg Boss 19 : सलमान खान ने अमाल मलिक को लगाई फटकार, बोले- “आराम करने नहीं आए हो”
शहबाज के एंट्री लेते ही घर का माहौल बदलना तय माना जा रहा है। उनकी एनर्जी, ह्यूमर और अनोखा अंदाज घरवालों के लिए सरप्राइज साबित हो सकता है। वहीं, फैन्स को भरोसा है कि वह इस बार अपने खेल से बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के टॉप खिलाड़ियों में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…