BIgg Boss 19
Bigg Boss 19 : टीवी का सबसे हिट और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर दिन किसी न किसी विवाद या ड्रामे के कारण घर का माहौल बदल जाता है। ताज़ा मामले में एक मजाकिया प्रैंक ने घरवालों के बीच गहरा विवाद खड़ा कर दिया और शो को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया भी बेहद तीखी रही।
मामला तब शुरू हुआ जब शहबाज बदेशा ने घर का राशन और कुछ सदस्यों के निजी सामान छुपाकर हल्के-फुल्के मज़ाक का माहौल बनाने की कोशिश की। देखने वालों को यह कदम मनोरंजक लगा, लेकिन घर के अंदर इसका असर उल्टा हुआ। कई कंटेस्टेंट्स नाराज़ हो गए और यह मज़ाक गंभीर झगड़े में बदल गया।
दरअसल, इस पूरे प्लान में कैप्टन अमाल मलिक भी बराबरी से शामिल थे। लेकिन जब सच्चाई धीरे-धीरे सामने आई, तो उन्होंने खुद को बचाने के लिए चुप्पी साध ली। इसके बाद सारा ठीकरा शहबाज पर फोड़ दिया गया। अमाल ने अगले दिन बसीर से माफी मांगते हुए कहा कि यह सब उन्होंने केवल शो की कंटेंट वैल्यू के लिए किया था, किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था।
दर्शकों को अमाल का यह रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग उन्हें “भीगी बिल्ली”, “बुजदिल कैप्टन” और “डरपोक खिलाड़ी” कहकर ट्रोल करने लगे। यूज़र्स ने याद दिलाया कि जब अभिषेक बजाज ने एक टी-शर्ट कूड़ेदान में फेंकी थी, तो अमाल ने उन पर जमकर गुस्सा निकाला था, लेकिन जब खुद की गलती सामने आई तो उन्होंने चुपचाप जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
इस पूरी बहस के दौरान जीशान कादरी ही एकमात्र कंटेस्टेंट रहे जिन्होंने खुलकर शहबाज का साथ दिया। उनका कहना था कि अगर प्रैंक में दो लोग शामिल थे, तो आरोप भी दोनों पर लगने चाहिए। जीशान के समर्थन के बिना शहबाज पूरी तरह अकेले पड़ जाते।
ये भी पढ़े – TRP की जंग में हारा Bigg Boss 19, इस रियलिटी शो ने दिखाया दम
बिग बॉस (Bigg Boss 19) के घर में रिश्ते और इमेज हर पल बदलते रहते हैं। इस घटना ने साफ कर दिया है कि घरवाले खुद को सही दिखाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। वहीं, दर्शकों की नजर में अमाल मलिक की इमेज फिलहाल काफी कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…