बिहार

बिहार चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा : डेहरी और बेगूसराय में करेंगे अहम बैठकें

Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देर रात 9 बजे पटना पहुंचेंगे। शाह का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह पटना में रात्रि विश्राम करेंगे और इसके बाद सुबह 18 सितंबर को डेहरी-ऑन-सोन के लिए रवाना होंगे।

मगध और शाहाबाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं संग बैठक

डेहरी में अमित शाह मगध और शाहाबाद प्रक्षेत्र के 10 जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान संगठन की मजबूती और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विशेष चर्चा होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि इस बैठक के बाद शाह बेगूसराय जाएंगे।

बेगूसराय में क्षेत्रीय परिषद की बैठक

बेगूसराय में आयोजित परिषद बैठक में खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय और पटना जिले के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक का मकसद चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाना और बूथ स्तर की स्थिति का आकलन करना है।

संगठन की मजबूती पर फोकस

सूत्रों के अनुसार, शाह इस दौरे के दौरान पार्टी की चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा करेंगे। वह देखेंगे कि संगठनात्मक स्तर पर भाजपा कहां मजबूत है और किन क्षेत्रों में और मजबूती की जरूरत है। माना जा रहा है कि इन बैठकों में बूथ स्तर तक की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सभी बड़े पदाधिकारी रहेंगे शामिल

डेहरी और बेगूसराय की बैठकें भाजपा की क्षेत्रीय परिषद की बैठकें होंगी। इनमें सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, सोशल मीडिया एवं डिजिटल मीडिया प्रभारी और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे।

खास बात यह है कि इस बार अमित शाह ने शीर्ष से लेकर नीचे तक के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इन बैठकों में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया है। इससे साफ है कि भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती और पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है।

ये भी पढ़े : स्वदेशी अपनाएं, नारी शक्ति और किसान बने विकसित भारत की नींव : पीएम मोदी

Kajal Sharma

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

3 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

12 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

34 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

35 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

51 minutes ago