चुनाव

Bihar 1st Phase Voting : “20 साल बहुत हुआ….” पहले चरण की वोटिंग के बीच लालू यादव का NDA पर तंज

Bihar 1st Phase Voting : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग के दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एनडीए पर तीखा हमला बोला है। वोट डालने के बाद लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने अंदाज में संदेश दिया।

लालू का NDA पर तंज

लालू यादव ने लिखा- “तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी। 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है।”

उनके इस बयान को एनडीए सरकार पर सीधा निशाना माना जा रहा है। लालू ने कहा कि अब समय है बदलाव का और राज्य को नई सोच व नई ऊर्जा देने का।

पहले चरण में कई दिग्गज मैदान में

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में तेजस्वी यादव, मैथिली ठाकुर, विजय कुमार सिन्हा, खेसारी लाल यादव जैसे कई बड़े नाम चुनावी मैदान में हैं।

ये भी पढ़े : Bihar 1st Phase Voting : पहले चरण की वोटिंग जारी; तेजस्वी यादव, मैथिली ठाकुर ने डाला वोट, जानिए क्या बोले नेता

14 नवंबर को आएंगे नतीजे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग के साथ ही राजनीतिक हमलों और बयानबाजियों का दौर भी तेज हो गया है।

Kajal Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

13 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

16 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

43 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

49 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago