JDU ने जारी की पहली सूची, 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित
बिहार विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक गलियारों में हलचल लगातार तेज होती जा रही है। कोई थ्रड फ्रंट बनाकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है, तो कोई अपने उम्मदिवारों की लिस्ट जारी कर रहा है। इसी बीच JDU ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है ।
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां सभी पार्टी अब जोरों-शोरों से कर रही हैं। इसी बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी पहल लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने अपने 57 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस बार की पूरी लिस्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जारी की गई है, और इस पहली लिस्ट में कई पुराने चेहरों के साथ कुछ नए नेताओं को चुना गया है।
बुधवार को जारी की गई पहली लिस्ट में तीन विधायकों का टिकट काट दिया गया है। वहीं 57 में 27 सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशियों में बदलाव किया है। JDU ने इस बार के विधानसभा चुनाव में चार महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं पार्टी के पुराने नेता श्याम रजक, हरिनारायण सिंह, नरेंद्र नारायण यादव , श्रवण कुमार और महेश्वर हजारी पर एक बार फिर से भरोसा जताया गया है। और उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया गया है।
JDU ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर कई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, लेकिन इसके साथ ही पार्टी ने तीन विधायकों को बेटिकट भी कर दिया है। इनमें दरभंगा के कुशेश्वर स्थान (सुरक्षित) सीट के विधायक अमन हजारी हैं, साथ ही बरबीघा से जदयू विधायक सुदर्शन का भी टिकट काट दिया गया है। सकरा के विधायक अशोक कुमार चौधरी भी बेटिकट कर दिया गया है।
इस बार के विधानसभा चुनाव को लेकर JDU काफी सक्रिय नजर आ रही है, पार्टी किसी भी तरह की कोई गलती नहीं करना चाहती है। कुछ विधायकों का टिकट काटने के साथ-साथ पार्टी ने चार महिलाओं को टिकट दिया है। जिनमें मधेपुरा से कविता साहा, समस्तीपुर से अश्वमेध देवी, विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा व गायघाट से कोमल सिंह का नाम शामिल है।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…