Ayodhya Ram Temple
Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर अब अपने ऐतिहासिक मुकाम के करीब पहुंच चुका है। वर्षों के इंतजार के बाद वह क्षण आने वाला है, जब पूरा विश्व अयोध्या से ‘जय श्रीराम’ के स्वर में गूंज उठेगा। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। यह वही मोदी हैं जिन्होंने मंदिर निर्माण की नींव भूमि पूजन से रखी थी और फिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई थी। अब अंतिम पड़ाव पर पहुँच चुके इस भव्य निर्माण के समापन का प्रतीक बनेंगे उनके हाथों से फहराया गया यह विजय ध्वज।
नागर शैली में निर्मित यह दिव्य धाम भारतीय वास्तुकला, शिल्पकला और आध्यात्मिक सौंदर्य का अनुपम संगम है। मंदिर की दीवारों, स्तंभों और गुंबदों पर की गई नक्काशी भारतीय संस्कृति की आत्मा को साकार करती है। गुजरात के प्रसिद्ध शिल्पकार चंद्रकांत भाई सोमपुरा और उनकी टीम ने मंदिर के हर हिस्से को ऐसी सूक्ष्म कला से गढ़ा है, मानो पत्थरों में प्राण फूंक दिए हों।
राम मंदिर ट्रस्ट ने हाल ही में मंदिर के प्रथम तल पर स्थित राम दरबार की भव्य झलकियां साझा कीं जिनमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भक्त हनुमान के अद्भुत स्वरूप उकेरे गए हैं। दीवारों पर उत्कीर्ण ये आकृतियां न केवल श्रद्धा जगाती हैं, बल्कि भारतीय कला की अनंत परंपरा का गौरव भी दिखाती हैं।
ये भी पढ़े: सलमान का रैंप पर शाही अंदाज़, सुष्मिता सेन संग खास मुलाकात
अब जबकि निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है, अयोध्या में उत्सव का माहौल चरम पर है। श्रद्धालु दूर-दूर से इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने की तैयारी में हैं। ध्वजारोहण के साथ ही यह संदेश पूरी दुनिया में जाएगा कि सदियों की प्रतीक्षा का फल अब साकार हो चुका है ‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम’ अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं।
यह सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आस्था, संघर्ष और संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। जहाँ हर पत्थर एक कथा कहता है, और हर नक्काशी ‘जय श्रीराम’ का संदेश गूंजाती है।
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…