Health Alert
Health Alert : कोरोना महामारी का खौफनाक दौर भले ही पीछे छूट गया हो, लेकिन अब जापान में एक नई स्वास्थ्य चिंता ने सबका ध्यान खींचा है। हाल के दिनों में वहां फ्लू (इन्फ्लूएंजा) के मामलों में इतनी तेजी से बढ़ोतरी हुई है कि सरकार को इसे राष्ट्रीय महामारी घोषित करना पड़ा है। लगातार बढ़ते संक्रमण के चलते स्कूलों को बंद करना पड़ा है और स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव देखा जा रहा है।
अब सवाल उठता है कि क्या यह किसी नई महामारी की आहट है? क्या भारत के लिए भी यह खतरे का संकेत है? इसी विषय पर हमने मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, फरीदाबाद के डायरेक्टर डॉ. अरविंद के मिंज से बात की। आइए समझते हैं विशेषज्ञ क्या कहते हैं।
जापान में फ्लू के मामलों में अचानक आई तेजी निश्चित रूप से चिंता का विषय है। ग्लोबल ट्रैवल, मौसम में बदलाव और कोविड के बाद कमजोर हुई रोग-प्रतिरोधक क्षमता इसके पीछे बड़ी वजह हो सकती हैं। हालांकि, फिलहाल भारत में स्थिति नियंत्रण में है और किसी बड़े खतरे के संकेत नहीं मिले हैं। फिर भी मौसम बदलने के दौरान भारत में मौसमी फ्लू के मामले आम तौर पर बढ़ जाते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है।
विशेषज्ञों के अनुसार वार्षिक फ्लू वैक्सीनेशन (Annual Flu Vaccine) सबसे प्रभावी सुरक्षा उपाय है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा या डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए। इसके अलावा स्वच्छता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। बार-बार हाथ धोना, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना, फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से दूरी बनाए रखना। साथ ही पर्याप्त नींद, विटामिन-सी से भरपूर आहार और हाइड्रेटेड रहना आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखता है।
यदि तेज बुखार, गले में खराश, बदन दर्द या लगातार खांसी जैसे लक्षण नजर आएं, तो खुद से दवा लेने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
ये भी पढ़े - Diwali 2025 : मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो इन 6 चीजों को तुरंत घर से बाहर करें!
अभी भारत में खतरा कम है, लेकिन फ्लू से बचाव के उपाय अपनाकर और समय पर वैक्सीन लगवाकर हम खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…