लोजपा नेता ने आरोप लगाया कि या तो प्रशासन इसके साथ मिलीभगत कर रहा है या प्रशासन पूरी तरह से बेकार हो गया है…मुझे शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जिसके शासन में अपराध नियंत्रण से बाहर हो गया है.
हालाँकि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला किया हो. पिछले हफ़्ते पटना के पारस अस्पताल में हुई एक हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग ने कहा था कि अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं. उन्होंने आगे कहा कि पटना के रिहायशी इलाके में स्थित पारस अस्पताल में हुआ हमला साबित करता है कि अपराधी कानून और प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं. हाजीपुर के सांसद गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या पर प्रतिक्रिया दे रहे थे ,जिसे पटना के पारस अस्पताल में गोली मार दी गई थी जब वह इलाज के लिए पैरोल पर बाहर था.
हाल के महीनों में केंद्र में एनडीए सरकार में सहयोगी चिराग पासवान ने कहा कि वह कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर नीतीश सरकार से खुश नहीं हैं. चिराग की ओर से यह आलोचना राज्य में गोलीबारी की घटनाओं के बीच तब आई है,जब कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
जहाँ चंदन मिश्रा की एक अस्पताल के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई,वहीं पटना के एक पॉश इलाके में व्यवसायी गोपाल खेमका की भी उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई.एक अन्य भाजपा नेता विक्रम झा को पटना में एक अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी.इसी महीने हत्या की दो और घटनाएं हुईं, जहाँ अलग-अलग घटनाओं में एक वकील और एक शिक्षक की हत्या कर दी गई.
12 जून की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग ने पूछा कि अब बिहारियों को और कितनी हत्याओं का सामना करना पड़ेगा?बिहार पुलिस की ज़िम्मेदारी क्या है, यह समझ से परे है.नीतीश सरकार की आलोचना ऐसे समय में हुई है जब लोजपा नेता ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
2020 के विधानसभा चुनावों में चिराग की पार्टी ने एनडीए गठबंधन से बाहर बिहार चुनाव लड़ने का फैसला किया था.हालांकि उनकी पार्टी ने उन सीटों से उम्मीदवार नहीं उतारा जहां भाजपा चुनाव लड़ रही थी,लेकिन लोजपा के उम्मीदवार उस सीट पर लड़े जहां नीतीश कुमार की जदयू चुनाव लड़ रही थी,ताकि भाजपा के वोटों को अपने पक्ष में किया जा सके.पार्टी ने बिहार विधानसभा में केवल एक सीट जीती,लेकिन जेडीयू को केवल 43 सीटों तक सीमित रखने में कामयाब रही.
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…