बिहार

वोटर वेरीफिकेशन के विरोध में बिहार बंद! महागठबंधन के नेताओं ने 5 शहरों में जाम किया हाइवे

पटना। बिहार चुनाव से पहले सूबे में सियासी तूफ़ान आया हुआ है। वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में महागठबंधन की तरफ से आज बिहार बंद बुलाया गया है। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव इनकम टैक्स चौराहा से प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयोग की ऑफिस की तरफ निकल गए हैं। बिहार के कई प्रमुख शहरों के हाइवे को जाम कर दिया गया है।

दरभंगा में रोका गया नमो भारत

भोजपुर में बिहिया स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस को रोक दिया गया। इसके बाद पूर्व राजद विधायक भाई दिनेश अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए दिखे। 3 मिनट तक ट्रेन को रोककर रखा गया। बेगूसराय में NH-31 को जाम कर दिया गया है। दरभंगा में प्रदर्शनकारियों ने नमो भारत ट्रेन को रोक दिया है। पटना में मनेर में NH-30 को जाम करके राजद नेताओं ने आगजनी करके प्रदर्शन किया।

इंडिया गठबंधन ने की थी बैठक

आपको बता दें कि कांग्रेस-राजद समेत इंडिया गठबंधन की पार्टियां वोटर वेरिफिकेशन को लेकर विरोध जता रही है। 25 जून को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस, राजद और लेफ्ट समेत इंडिया गठबंधन की पार्टियों का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के पदाधिकारियों से मिलने पहुंचा था।

नेताओं ने जताई चिंता

नेताओं ने इस मुलाकात के दौरान इस बात की चिंता जताई थी कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता की जानकारी मांगी जा रही है तो फिर गरीब और ग्रामीण लोग ये कहाँ से लेकर आएं? कांग्रेस ने इसे मतदान अधिकारों की डकैती और गैर-सरकारी NRC बताया था। ऐसा करके बड़ी संख्या में लोगों के नाम को काटने की तैयारी चल रही है।

चुनाव आयोग क्या कह रहा?

हालांकि चुनाव आयोग का कहना है कि हमारे डेढ़ लाख एजेंट जुटे हुए हैं, किसी का भी नाम नहीं कटेगा। बिहार में वर्तमान में वोटरों की संख्या 7 करोड़ 89 लाख है। इसमें से 2003 के वोटर लिस्ट में 4 करोड़ 96 लाख वोटर थे। उनका वेरफिकेशन नहीं जाएगा बाकी बचे 2 करोड़ 93 करोड़ वोटरों का वेरफिकेशन चुनाव आयोग कराएगा।

 

 

 

 

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago