रिपोर्ट – पंकज वानखेड़े
नई दिल्ली/पटना। भोजपुरी सुपरस्टार और लोकप्रिय नेता पवन सिंह की भारतीय जनता पार्टी में वापसी ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है। माना जा रहा है कि उनकी एंट्री से आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को जातीय समीकरण के स्तर पर सीधा और बड़ा लाभ मिल सकता है। बीजेपी ने समय रहते एक ऐसे नेता को अपने पाले में वापस खींच लिया है, जिसने पिछले लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी।
2024 का सबक, अब बीजेपी की नई रणनीति
दरअसल, 2024 लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस मुकाबले ने एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को सीधा नुकसान पहुंचाया, जिसके कारण शाहाबाद और मगध क्षेत्र में भाजपा और गठबंधन को भारी क्षति उठानी पड़ी थी।
आंकड़ों के मुताबिक, लोकसभा की 7 सीटें और विधानसभा की तकरीबन 20 सीटें भाजपा के हाथ से निकल गईं या गठबंधन के लिए मुश्किल का सबब बनीं।
यही कारण है कि इस बार भाजपा कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। पवन सिंह को फिर से पार्टी में शामिल कर बीजेपी ने न केवल एक लोकप्रिय चेहरा वापस पाया है, बल्कि राजपूत–कुशवाहा समीकरण को साधने की एक बड़ी कोशिश भी की है, जो बिहार में सत्ता की कुंजी मानी जाती है।
बिहार की राजनीति में सबसे बड़ी हलचल
पवन सिंह की वापसी की पटकथा अचानक दिल्ली में लिखी गई:
“पवन सिंह बीजेपी में हैं, बीजेपी में रहेंगे, और बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। वे एनडीए को और मज़बूत बनाएंगे।” – विनोद तावड़े, बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव
पवन सिंह की वापसी से NDA को कहाँ फायदा?
सीधा लाभ: माना जा रहा है कि उनकी वापसी से एनडीए को 10 से 12 विधानसभा सीटों पर सीधा फायदा हो सकता है, जो करीबी मुकाबलों में निर्णायक साबित हो सकता है।
क्यों अहम है पवन सिंह का भाजपा में आना?
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…