Bihar Exit Poll 2025
Bihar Exit Poll 2025: लोकतंत्र के हृदय कहे जाने वाले बिहार में चुनाव केवल सत्ता बदलाव की प्रक्रिया नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, जातीय समीकरणों और क्षेत्रीय आकांक्षाओं में भी जान डालने का काम करता है। यही कारण है कि हर विधानसभा चुनाव के बाद बिहार के एग्जिट पोल देशभर के राजनीतिक विश्लेषण का केंद्र बन जाते हैं।
लेकिन हर बार यह सवाल भी उठता है कि क्या ये सर्वेक्षण वास्तव में बिहार की जटिल सामाजिक सच्चाई को समझ पाते हैं या केवल आंकड़ों और आकलनों की सीमाओं में उलझकर रह जाते हैं। बात बिहार के महा Exit Poll की करते हैं, कल यानी 14 नबवंर को बिहार के नेताओं की किस्मत का फैसला हो जाएगा। लेकिन Exit Poll के आंकडे अभी से ही कल की पिक्चर को बयां करने लगे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद आए लगभग सभी एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि NDA प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकती है। अगर, असल नतीजे भी चुनाव बाद आए इन exit poll के आंकड़ों की तरह रहते हैं। तो एक बार फिर ‘महागठबंधन’ के लिए सत्ता दूर की कौड़ी साबित हो जाएगी।
'मैट्रिज' के Exit Poll के अनुसार, NDA 147 से 167 सीटों के साथ दो तिहाई बहुमत मिल सकता है
महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं, जन सुराज को शून्य से दो सीट
'दैनिक भास्कर' Exit Poll में NDA को 145 से 160 सीटें मिल सकती हैं
महागठबंधन को 73 से 91 सीटें ही मिलने का अनुमान
'चाणक्या स्ट्रेटजीज' के Exit Poll में NDA 130 से 138 सीटों का अनुमान
महागठबंधन को 100 से 108 सीटे मिल सकती हैं
वहीं इस बार ज्यादा वोटिंग होने की वजह से एग्जिट पोल को लेकर लोगों में क्यूरियोसिटी काफी ज्यादा है। हर कोई जानना चाहता था कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होते हैं या फिर तेजस्वी यादव की ताजपोशी होगी। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना 14 नवंबर को होगी।
ये भी पढ़ें: अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर जांच का दायरा बढ़ा, डॉक्टरों के आतंकी लिंक आए सामने
एग्ज़िट पोल ने तारापुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को भारी वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया है, बीजेपी अपने उम्मीदवार और Deputy CM सम्राट चौधरी के साथ इस सीट पर आगे चल रही है। अन्य उम्मीदवारों में आरजेडी के अरुण कुमार, जो चौधरी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं, वहीं जन सुराज पार्टी के संतोष कुमार सिंह और जनशक्ति जनता दल के सुखदेव यादव शामिल हैं। इस बीच, अलग-अलग एजेंसियों की तरफ से किए गए Exit Poll ने मतदाताओं की भावनाओं की शुरुआती झलक दिखा दी है।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…