दिल्ली/NCR

दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ी सफलता: संदिग्ध उमर की लाल EcoSport कार बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

Delhi Bomb Blast: दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद वह लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (DL10CK0458) आखिरकार बरामद कर ली गई है, जिसे घटना से जोड़कर देखा जा रहा था। फरीदाबाद पुलिस ने यह कार खंदावली गांव के पास सुनसान इलाके से बरामद की, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने घेरा बना लिया और आसपास का इलाका तुरंत खाली करा दिया गया।

दिल्ली ब्लास्ट केस का मुख्य संदिग्ध?

सूत्रों के मुताबिक, यह कार उमर उन नबी उर्फ उमर मोहम्मद के नाम पर रजिस्टर्ड है, वही उमर जो दिल्ली ब्लास्ट केस का मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कार खरीदते समय उमर ने फर्जी पता दिया था। उसने अपने दस्तावेजों में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के एक घर का एड्रेस दर्ज करवाया था। दिल्ली पुलिस ने देर रात उस पते पर छापा भी मारा, लेकिन वहां से कोई व्यक्ति नहीं मिला।

क्या है कार का रहस्य

फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 नवंबर 2017 को यह कार राजौरी गार्डन RTO से रजिस्टर्ड हुई थी। बरामदगी के बाद इसे जब्त कर फॉरेंसिक टीम के हवाले कर दिया गया है ताकि कार से किसी तरह के विस्फोटक, केमिकल या अन्य सबूतों की जांच की जा सके। दिल्ली पुलिस, NIA और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

जांच एजेंसियां अब इस बात की तहकीकात में जुटी हैं कि आखिर कार को खंदावली गांव में किसने और कब छोड़ा, और क्या इसमें ब्लास्ट से पहले या बाद में कोई मूवमेंट रिकॉर्ड हुआ था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, उमर उन नबी का नाम पहले भी कई संदिग्ध गतिविधियों में सामने आ चुका है। एजेंसियां अब उमर के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल, कार की बरामदगी को जांच में अहम सुराग माना जा रहा है, जिससे दिल्ली ब्लास्ट के मास्टरमाइंड तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि फॉरेंसिक जांच में कार से क्या राज़ सामने आते हैं, क्या यह कार सिर्फ एक गाड़ी है या किसी बड़े नेटवर्क की कड़ी?

ये भी पढ़ें: राजस्थान में सड़क सुरक्षा अभियान का बड़ा असर: लोगों में फैली जागरूकता, 31 हजार चालकों पर हुई सख्त कार्रवाई

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago