Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को सबके सामने आ जाएंगे और पता लग जाएगा की बिहार की सत्ता पर कौन काबिज होगा। लेकिन 14 नवंबर आने से पहले ही बिहार की सियासत धीरे-धीरे सुलग रही है, यानी की Exit Poll ने नेताओं के माथे पर चिंता की शिकन ला दी है।
हाल ही में हुए Exit Poll में NDA को फिर से बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है, तो वहीं महागठबंधन सत्ता से दूर दिख रहा है। हालांकि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान पर आधारित सभी एग्जिट पोल को फर्जी बता दिया है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि 18 नवंबर को महागठबंधन की सरकार शपथ लेगी। राज्य में कलम का राज कायम होगा। नौकरी और रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे।
इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मतगणना के दौरान गड़बड़ी का प्रयास किया गया तो जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। जनता हर तरह की कुर्बानी देने के लिए तैयार है।
जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि एग्जिट पोल बीजेपी और विशेषकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से निर्देशित है। लोकसभा चुनाव के अलावा पश्चिम बंगाल और झारखंड के विधानसभा चुनाव में भी ऐसे ही फर्जी एग्जिट पोल किए गए थे, जो चुनाव परिणाम के बाद गलत साबित हुए।
आगे उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 72 लाख अधिक वोट पड़े। यानी हर एक विधानसभा क्षेत्र में साढ़े 32 हजार लोगों ने अधिक वोट किया। ये वोट बदलाव के लिए हैं।
ये भी पढें: बिहार में वोटिंग का जोश चरम पर: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% मतदान, महिलाओं और युवाओं ने दिखाया दम
इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने आशंका जताते हुए कहा कि मतगणना की गति धीमी रहेगी और यह धांधली के इरादे से किया जाएगा। आम लोगों के मन में दहशत पैदा करने के लिए जिलों में मिलिट्री का फ्लैग मार्च भी कराया जा सकता है। लेकिन, लोग डरेंगे नहीं। गड़बड़ी का विरोध करेंगे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…