Delhi Blast
Delhi Blast: 10 नबंवर को दिल्ली के लाल किले के पास जो कार ब्लास्ट हुआ, उसने पूरे देश को हिला कर दिया है। 16 लोगों की मौत और दर्जनों लोग घायल। लेकिन असली सनसनीखेज खुलासा तो फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ। इस खुलासे में पुलिस ने एक महिला डॉ. शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया है। खबरे हैं कि ये महिला आतंकी मॉड्यूल में शामिल थी, जिसकी वजह से पुलिस ने इसको गिरफ्तार किया गया। वहीं बाद पूछताछ में जो उसने कबूला किया है, उसको सुनने के बाद हर किसी के पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। डॉक्टर शाहीन वो न सिर्फ विस्फोटक जमा कर रही थी, बल्कि देशभर में बड़े हमलों की साजिश भी रच रही थी।
खबरों की माने तो पूछताछ में शाहीन शाहिद ने कबूल किया है कि वह अपने साथी आतंकी डॉक्टरों के साथ मिलकर देशभर में आतंकी हमलों की योजना बना रही थी। इसके साथ ही पुलिस ने जानकारी दी कि फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल मामले में शाहीन जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद जैसे संगठनों से जुड़ी थी। पुलिस ने आगे बताया कि आठ लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें तीन डॉक्टर भी शामिल है।
आखिर कौन है डॉ. शाहीन
कैसे पहुंची फरीदाबाद
किसके साथ था शाहीन अफेयर
कैसे बनी जैश-ए-मोहम्मद महिला विंग की हेड
मीडिया रिपोर्ट की माने तो, डॉ. शाहीन सईद मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। वह मेडिकल फील्ड में लेक्चरर थी। मिली जानकारी के अनुसार शाहीन शाहिद ने 2015 में महाराष्ट्र के जफर हयात नाम के युवक से शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया और तलाक के बाद शाहीन फरीदाबाद आ गई और अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाने लगी। इसके साथ ही इसी यूनिवर्सिटी में शाहीन का अफेयर डॉ. मुजम्मिल शकील से शुरू गया। मुजम्मिल भी कश्मीरी डॉक्टर हैं, जो अब आतंकी मॉड्यूल में गिरफ्तार हुआ है। सूत्रों की मानें तो डॉक्टर शाहीन न केवल इस मॉड्यूल की फंडिंग में शामिल थी, बल्कि उसने जम्मू-कश्मीर में भी कई बार आना-जाना किया था। इसी दौरान शाहीन किसी खास विचारधारा के चंगुल में फंस गई।
सबसे ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा ये है कि शाहीन जैश-ए-मोहम्मद की नई महिला शाखा 'जमात-उल-मोमिनात' की भारत हेड थी। बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद ने पिछले महीने ये विंग लॉन्च किया था। जिसकी पाकिस्तान में कमान सादिया अजहर जोकि मसूद अजहर की बहन है उसके के पास है। अधिकारियों का कहना है कि शाहीन को महिलाओं को Radicalize करके भर्ती करने का टास्क मिला था। वह कश्मीर, यूपी और हरियाणा में नेटवर्क फैला रही थी… शाहीन की कार से AK-47 राइफल और विस्फाेटक बरामद हो चुके हैं…. अभी इन सबकी जांच दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट से जोड़कर हो रही है।
ये भी पढे़ें: बिहार में वोटिंग का जोश चरम पर: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% मतदान, महिलाओं और युवाओं ने दिखाया दम
तो ये थी वो कहानी जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।एक डॉक्टर जो ज़िंदगी बचाने का काम करती थी, वही ज़िंदगी छीनने की साजिश रच रही थी।
फिलहाल, दिल्ली ब्लास्ट और फरीदाबाद मॉड्यूल की जांच से जो भी खुलासे हो रहे हैं, वो सिर्फ एक चेतावनी हैं — आतंक का चेहरा बदल रहा है, लेकिन उसका मकसद वही है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…