Bihar free electricity scheme : बीते दिनों आपके फोन पर एक खबर आई होगी, जिसमें दावा किया जा रहा होगा कि बिहार सरकार ने राज्य में 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने घोषणा की है. जिसको लेकर अब सरकार ने एक बड़ी बात कही है.
बता दें कि शनिवार सुबह एक खबर आई कि राज्य की नीतीश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का प्रस्ताव तैयार किया है. खबर के अनुसार यह योजना राज्य के सभी परिवारों को लाभ पहुंचाने वाली थी,जिसमें ऊर्जा विभाग ने 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था और उसे मंजूरी भी मिल चुकी थी.
ये भी पढ़ें : 6 महीने में 9 बड़े कारोबारियों की हत्या, क्या बिहार में लौट रहा जंगलराज…!
खबरों के अनुसार इस योजना के तहत राज्य के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता लेकिन यदि खपत 100 यूनिट से अधिक है तो अतिरिक्त यूनिट्स के लिए सामान्य दरों पर शुल्क लिया जाता. शहरी इलाकों में बिजली की दरों की बात करें तो पहले 50 यूनिट तक 7.57 रुपये प्रति यूनिट चार्ज किया जाता है,जबकि इसके बाद 7.96 रुपये प्रति यूनिट का शुल्क लागू होता है.
जैसे ही यह खबर सामने आई बिहार सरकार ने रात होते-होते इसे खंडित करते हुए कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं बनाई गई है. वित्त विभाग ने इस योजना को मंजूरी नहीं दी है और यह केवल अफवाह है.
मतलब कि राज्य के लोगों को 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की खबर गलत, भ्रामक और तथ्यहीन है. सरकार ने इस मुद्दे पर आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि न तो ऐसी कोई योजना स्वीकृत की गई है, और न ही इस पर कोई निर्णय लिया गया है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…