बिहार चुनाव

बिहार में जश्न की पूरी है तैयारी! सत्तू-पराठे से जलेबी-रसगुल्ला तक, नतीजों से पहले ही माहौल में गर्माहट

Bihar Election: बिहार में चुनाव नतीजों का दिन किसी त्योहार से कम नहीं होता। सुबह EVM खुलते ही सियासी तापमान बढ़ता है, और उसके साथ ही बिहार की रसोई भी हाई अलर्ट मोड में चली जाती है। सड़कों से लेकर बाजारों और गांवों के चौक-चौराहों तक खाने की ऐसी महक फैलती है कि पूरा राज्य जश्न में डूबा नजर आता है।

शहरों में सुबह की शुरुआत

पटना, बक्सर, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय जैसे शहरों में सुबह की शुरुआत हमेशा की तरह सत्तू और पराठों से ही होती है, लेकिन नतीजों वाले दिन इनकी डिमांड कई गुना बढ़ जाती है। दुकानों के बाहर लंबी कतारें, हाथ में मोबाइल पर लाइव रिज़ल्ट और दूसरे हाथ में सत्तू का गिलास या गर्मागरम पराठा… ये नज़ारा चुनावी रोमांच को और बढ़ा देता है। दुकानदार भी आज के दिन को सबसे “कमाऊ दिन” बताते हैं। एक दुकानदार मुस्कुराते हुए बोला- चुनाव हो और भीड़ न बढ़े? अरे साहब, आज तो दुकान 6 बजे सुबह ही खुल जाती है।

मिठाई की दुकानों पर हलचल तेज

जैसे-जैसे किसी पार्टी या उम्मीदवार की बढ़त की खबरें आती हैं, वैसे-वैसे मिठाई की दुकानों पर भी हलचल तेज हो जाती है। जलेबी की कड़ाही में तैरती चाशनी, गुलाब जामुन की मीठी खुशबू, और रसमलाई की थालियों पर लगी भीड़ बताती है कि बिहार का असली जश्न कहाँ हो रहा है।
कई समर्थक तो अपने उम्मीदवार की बढ़त देखते ही पहले से ऑर्डर कर देते हैं, मिठाई दुकानदारों का कहना है- लीड आते ही फोन बजता है- भैया, मिठाई तैयार रखिए, बस कुछ ही समय में जीत पक्की।

जश्न तो आज पक्का

गांवों में भी यही माहौल है। चौपालों पर चाय-पराठे के बीच चर्चा गर्म, और रसगुल्लों की बाल्टियाँ पहले से तैयार। मानो पूरा बिहार कह रहा हो “जिसकी भी बनें सरकार, जश्न तो आज होना ही है!”

राजनीति का तनाव और खाने का तड़का, बिहार में नतीजों का दिन यही दो चीजें एक साथ हवा में घोल देता है। अब बस इंतजार इस बात का है कि ये सत्तू-पराठे और जलेबी किसकी जीत की मिठास बनेंगे।

ये भी पढ़ें: पॉलिटिक्स दबंगो का महासंग्राम: बिहार की इन सीटों पर किसका चमकेगा बाहुबल, जाने पूरी खबर

Shagun Chaurasia

Recent Posts

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

18 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

44 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

3 hours ago