Breaking

बिहार के नालंदा में पूजा के दौरान भगदड़ से 8 लोगों की मौत, पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य किया शुरू

Nalanda stampede 8 killed: बिहार के नालंदा से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के शीतला मंदिर में भगदड़ मच गई है। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। पूजा के दौरान अचानक भीड़ अनियंत्रित हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति बन गई।

पुलिस ने राहत-बचाव कार्य किया शुरू

पुलिस अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में मंदिर परिसर में भारी संख्या में लोग जमा नजर आ रहे थे।

धक्का-मुक्की से शुरू हुई थी भगदड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूजा के दौरान अचानक धक्का-मुक्की शुरू हुई, जो कुछ ही देर में भगदड़ में बदल गई। लोग बाहर निकलने की कोशिश में एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Sunil Gupta

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

7 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

10 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

10 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

10 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

10 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

10 hours ago