AI Generated Image
Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले के एक ब्लॉक ऑफिस में ट्रैक्टर का निवास प्रमाण पत्र बना दिया गया। उसमें सोनालिका चौधरी पिता बेगूसराय चौधरी मोहल्ला ट्रैक्टरपुर दियारा नाम भी अंकित है। अब यह निवास प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जब मामला बढ़ा तो एसडीएम ने तुरंत सर्टिफिकेट को रद्द करने का आदेश दे दिया।
दरअसल, सोनालिका कुमारी नाम की एक महिला ने ब्लॉक ऑफिस में अपना निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन दिया था, जब प्रमाण पत्र बनकर उनके घर पहुंचा तो उसे देखकर सब हैरान रह गए। जो सर्टिफिकेट उनको मिला उस पर उनकी फोटो की जगह ट्रैक्टर की तस्वीर लगी थी। साथ ही नाम और पते में भी काफी गड़बड़ी थी।
सर्टिफिकेट देखने पर ऐसा लग रहा था कि जैसे उनके साथ किसी ने मजाक किया हो। इस सर्टिफिकेट पर पोस्ट ऑफिस के नाम की जगह कुत्तापुर लिखा था,जबकि निवास प्रमाण पत्र पर सोनालिका चौधरी पिता बेगूसराय चौधरी, माता का नाम बलिया देवी, मोहल्ला ट्रैक्टरपुर दियारा लिखा था। बड़ी बात तो यह है कि निवास प्रमाण पत्र पर ट्रैक्टर की फोटो लगी थी। मजाकिया अंदाज में बनकर आए इस प्रमाण पत्र को देखकर हर कोई हैरान था।
ऐसे में उनको समझ नहीं आया कि उनके नाम और प्रमाण पत्र के साथ मजाक क्यों किया गया। देखने के बाद महिला भी सोचने पर मजबूर हो गई कि आखिर ये प्रमाण पत्र सरकारी ऑफिस से आया है या किसी कॉमेडी शो से। वहीं, इस तरह की लापरवाही देख लोगों में भी रोष है कि आखिर सरकारी कामकाज (Bihar News) में इतनी लापरवाही क्यों? वहीं मामला उजागर होते ही एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए प्रमाण पत्र को रद्द करने का आदेश दे दिया।
यह भी पढ़ें: बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया क्यों? सुप्रीम कोर्ट का निर्वाचन आयोग से सवाल
एसडीएम का कहना है कि गलत तरीके से जारी सर्टिफिकेट को रद्द किया जा रहा है। अंचलाधिकारी और आरओ को भी आदेश दिया गया है। गड़बड़ी में शामिल कर्मचारियों से जवाब तलब भी किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।साथ ही आवेदन किए गए कि साइबर कैफे के आईपी एड्रेस को भी ट्रेस किया जा रहा है।
यह भी देखें: Chhangur Baba: धर्म बदलवाने की फैक्ट्री, UP Police ने बाबा का खेल किया फेल |
Muzaffarnagar Car Accident: हरियाणा के हिसार से दोस्तों के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान करने…
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…