Categories: Others

दुकानों पर आईडी देखी, QR कोड से जांचा नाम, गाजियाबाद पुलिस की मौजूदगी में हिंदू रक्षा दल का काम

Ghaziabad News : कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) में सतर्कता को लेकर प्रदेश में जिला प्रशासन से लेकर पुलिस तक लगी हुई है। रास्तों में लगी दुकानों के नाम पूछकर लगाए जा रहे हैं। इसी तरह गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल भी सड़कों पर आ गया। दल के लोगों ने मुरादनगर गंग नहर पर दुकानदारों से आईडी मांगी साथ ही क्यूआर कोड से उनकी नाम की जांच की। हैरानी की बात यह थी कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन हिंदू रक्षा दल के लोग नहीं रुके। एआईएम आई एम ने हिंदू रक्षा दल की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।

दुकानदारों से उनकी मांगी आईडी

जानकारी के लिए बता दें कि गाजियाबाद में यह नजारा मुरादनगर गंग नहर घाट का है। दरअसल, हरिद्वार से दिल्ली राजस्थान हरियाणा जाने वाले कावड़िया यहां विश्राम करते हैं स्नान करते हैं और खाना खाते हैं। ऐसे में सावन शुरू होने से 1 दिन पहले मुरादनगर में गंग नहर काफी संख्या में हिंदू रक्षा दल के लोग पहुंचे। इसके लिए आज उन्होंने यहां मौजूद दुकानदारों से उनकी आईडी मांगी साथ ही QR  कोड भी चेक किया इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक गौरव सिसोदिया के पास इस बात का कोई जवाब नहीं था कि आखिर किस अधिकार से वह यह चेकिंग कर रहे हैं।

बाईट गौरव सिसोदिया प्रदेश संयोजक हिंदू रक्षा दल

वहीं, गंगा नहर पर AIMIM के महानगर अध्यक्ष मनमोहन गामा ने इस चेकिंग पर सवाल उठाए। मनमोहन गामा के मुताबिक, गंगा नदी जहां हिंदुओं को स्नान करने के लिए कहती है तो वहीं, अगर मुसलमान वजू करता है तो उसके लिए भी वह मना नहीं करती। वहीं दिल्ली से आए एक श्रद्धालु ने हिंदू रक्षा दल की इस कार्रवाई को सही बताया। इसके साथ ही दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने भी इस कार्रवाई का सपोर्ट किया। दोनों के मुताबिक थूक, मूत्र और जिहाद से बचने के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़े– गाजियाबाद में निलंबित लेखपाल के जहर खाने का मामला, इलाज के दौरान सुभाष मीणा की मौत

ऋषभ भारद्वाज- संवाददाता गाजियाबाद

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

View Comments

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

2 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

4 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

5 hours ago