State

Bihar Politics: चिराग पासवान का सियासी दहाड़ “डरना मेरे खून में नहीं”

Bihar Politics: बिहार चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है, महागठबंधन हो, NDA या अन्य दल हर कोई इस बार के बिहार चुनाव में जीत पाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहा है। इसी बीच लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का बयान सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान चिराग की तरफ कर दिया है।

चिराग पासवान ने गोगरी में चुनावी सभा को किया संबोधित

दरअसल चिराग पासवान गोगरी में चुनावी सभा करने पहुंचे और यहां जनता को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने एनडीए सरकार बनने का दावा किया। इसके साथ ही चिराग ने महागठबंध को भी घेरा। और कहा कि इस बार प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ NDA  की ही सरकार आएगी।

चिराग पासवान ने आगे कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान ने खगड़िया को विकसित करने का प्रयास किया और वे उनके सपनों को पूरा करेंगे। चिराग ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए महिला और युवा शक्ति के साथ आगे बढ़ना चाहती है।

NDA की सरकार बनके रहेगी – चिराग पासवान

आगे चिराग ने कहा कि गोगरी जहां-जहां जा रहे हैं, सर्वे रिपोर्ट में एनडीए की सरकार बननी तय है। खगड़िया मेरा गृह जिला है। खगड़िया जिले को विकसित बनाने के लिए मेरे पिता रामविलास पासवान ने हरसंभव प्रयास किया। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट संकल्प के साथ निकला हूं। जब तक बिहार को विकसित राज्य नहीं बना दूंगा, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।

जानकारी के लिए बता दें कि चिराग पासवान परबत्ता विधानसभा से लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। इस मौके पर खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी मौजूद रहे। इसके साथ ही चिराग ने दहाड़ लगाते हुए कहा कि शेर का बेटा हूं, किसी से नहीं डरता हूं। इसके साथ ही पासवान ने उम्मीदवार को जिताने के लिए लोगों से अपील की।

‘’केंद्र और राज्य में एक ही मत की सरकार रहती है, तो विकास अच्छा होता है’’

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, जब केंद्र और राज्य में एक ही मत की सरकार रहती है, तो विकास की गति को कोई नहीं रोक सकता। जबसे केंद्र में नरेन्द्र मोदी और राज्य में नीतीश कुमार की सरकार बनी है, तबसे लगातार बिहार में विकास होता गया है। नरेन्द्र मोदी बिहार को विकसित राज्य बनाना चाहते हैं।

ये भी पढें: Bihar Election 2025 : NDA ने झोंकी पूरी ताकत, महागठबंधन का प्रचार अब तक गायब

इतना ही नहीं चिराग पासवान ने राजद के शासनकाल की भी लोगों को इशारे में याद दिलाई और कहा कि पिछले सरकार की वजह से बिहार के गांव पिछड़े हुए हैं। जिसे राज्य और केंद्र सरकार विकसित कर रही है। बोले, एक वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 बार बिहार आ चुके हैं। जितनी बार आए, हजारों करोड़ की सौगात देकर बिहार के विकास को गति देने का काम किया है। आने वाले अगले पांच साल बिहार के लिए स्वर्णिम काल होगा।

Sapna Yadav

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago