State

Bihar Politics: लालू-तेजस्वी को तगड़ा झटका, दो विधायकों ने छोड़ी RJD, एक जदयू तो दूसरा बीजेपी में शामिल

Bihar Politics:  बिहार की राजनीति में सियासत के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ महागठबंधन सेट नहीं हो पा रहा है, तो वहीं राजद को एक बड़ा झटका लगा है। जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि लालू-तेजस्वी को लगा ये झटका वो किस तरह से झेल पाएंगे और कैसे अपनी पार्टी और महागठबंधन की नैया पार लगा पाएंगे।

राजद विधायकों ने चली चाल

बता दें कि बनियापुर और परसा विधानसभा सीट से राजद के दो मौजूदा विधायकों ने ठीक चुनाव से पहले ऐसी चाल चली है, जिसकी वजह से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, और हर किसी की निगाहें तेजस्वी और लालू प्रसाद यादव पर टिक गई हैं।

परसा विधानसभा सीट से राजद विधायक छोटेलाल राय ने पार्टी को बाय-बाय कह दिया है, और जदयू का हाथ थाम लिया है। इसके साथ ही बनियापुर के राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने भी भापजा के साथ जाने में अपनी भलाई समझी है।

दोनों दलों ने मौके का उठाया फायदा

मजे की बात ये है कि दोनों दलों ने न केवल बांहें फैलाकार अपनाया, बल्कि ज्यादा देर न करते हुए बाग विधायकों को अपना सिम्बल भी दे दिया। ऐस पहली बार नहीं हुआ है कि चुनाव के दौरान किसी नेता न दल बदला हो, बल्कि सारण में ये सिलसिला सालों से चला आ रहा है।

विधायक छोटेलाल ने कई बार बदले राजनीतिक दल

विधायक छोटेलाल राय की राजनीतिक शुरुआत की बात करें तो उन्होंने अपना ये सफर  जदयू से शुरू किया था। जिसके बाद बीच में लोजपा और लालू दरबार पहुंचे और विधायक बने, और अब जब फिर से वक्त बदलता हुआ नजर आ रहा है, तो उन्होंने अपना राजनीतिक गियर बदल लिया।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू ने सबरीमाला मंदिर में सिर पर रखीं सफेद पोटली, क्या है ये पोटली?  

चुनाव के दौरान छोटेलाल राय के इस फैसले ने सबको चौंका कर रख दिया है। जिसके बाद चारों तरफ राजद और उसके बागी विधायकों की बात हो रही है। अगर छोटेलाल के राजनीतिक सफर पर नजर डाली जाए तो उन्होंने पहली बार जदयू के सिम्बल पर साल 2005 में चुनाव  लड़ा था। और मौजूदा सीट यानी परसा से विधायक बन गए थे।  इसके बाद जब साल 2010 के चुनाव में छोटेलाल जदयू की टिकट से मैदान में उतरे तो इस बार भी जीत उनके हाथ लगी औऱ वो दूसरी बार विधायक चुने गए।

Sapna Yadav

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago