चुनाव

Bihar Voter List : राजद और एआईएमआईएम ने की दावे-आपत्तियां दर्ज कराने को समय सीमा बढ़ाने की मांग

Bihar Voter List  : विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा में अब महज तीन दिन शेष रह गए हैं. प्रारूप सूची को लेकर अब तक दो लाख 11 हजार 650 मतदाताओं ने दावे-आपत्तियां दी हैं.

11 लाख से अधिक फार्म छह जमा

इस दौरान 18 वर्ष और उससे ऊपर आयु के 11 लाख 36 हजार 565 युवाओं ने पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने के लिए फार्म छह के तहत आवेदन जमा किए हैं. राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) द्वारा भी फार्मों की रिपोर्ट जारी की गई है. इस रिपोर्ट के अनुसार 12 प्रमुख राजनीतिक दलों के एक लाख 60 हजार से अधिक बीएलए सक्रिय हैं.

सर्वाधिक 108 मतदाताओं के दावे-आपत्तियां दर्ज

सीपीआइएमएल (Communist Party of India (Marxist-Leninist)) के बीएलए ने सर्वाधिक 108 मतदाताओं के दावे-आपत्तियां दर्ज करवाई हैं, जबकि राजद ने शुक्रवार को नौ फार्म जमा किए हैं.

ये भी पढ़ें : सभा इंडिया गठबंधन की लेकिन कुर्सियों पर नाम NDA के नेताओं की…वोटर अधिकार यात्रा का वीडियो वायरल

8 सितंबर को मामले में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

इस बीच, राजद और एआईएमआईएम ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल कर मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं हुए व्यक्तियों को दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है. दोनों पार्टियों का कहना है कि अंतिम तिथि के पास ही कई मतदाता अपनी आपत्तियां दर्ज करने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सुनवाई 8 सितंबर को करेगा. वर्तमान में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर निर्धारित की गई है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

5 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

6 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

7 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

8 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

8 hours ago