बिहार

Bihar Elections 2025: तेज प्रताप की साली करिश्मा राय को RJD ने दिया टिकट, तेजस्वी ने बड़ा…

Bihar Election 2025: RJD से टिकट मिलने पर करिश्मा राय ने तेजस्वी, लालू, राबड़ी और मीसा भारती का आभार जताया है उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के सामने पूरे बिहार में कोई नहीं है RJD की ही जीत होगी।
RJD सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक का मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है हालांकि तेज प्रताप यादव को लालू परिवार से बाहर और पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इसी बीच अब तेजस्वी यादव ने मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए तेज प्रताप यादव की साली करिश्मा राय को सारण जिले के परसा विधानसभा से RJD का सिंबल दे दिया है। फ़िलहाल डॉ. करिश्मा राय परसा विधानसभा में आरजेडी के टिकट पर चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं।

करिश्मा राय ने RJD का जताया आभार

करिश्मा राय ने सिंबल मिलने के बाद मीडिया से कहा है, "मैं तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा दीदी का धन्यवाद व्यक्त करती हूं. उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और पार्टी ने यह साबित किया है कि सच में आरजेडी के द्वारा सभी मां, बहन, बेटी का सम्मान किया जाता है. तेजस्वी यादव के सामने पूरे बिहार में कोई नहीं है. बिहार की जनता पूरी तरह जागरूक है. पूरा बिहार तेजस्वी मय हो गया है."

कौन हैं करिश्मा राय?


बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय के दो बेटे विधान चंद्र राय और चंद्रिका राय हैं. इसमें विधान चंद्र राय की बेटी डॉ. करिश्मा राय हैं. जो तेज प्रताप यादव की पत्नी और चन्द्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन हैं. 2020 में ही करिश्मा राय ने दानापुर और परसा से आरजेडी से टिकट लेने का प्रयास किया था, लेकिन पिछली बार इन्हें मौका नहीं मिला था. दानापुर से रीतलाल यादव तो परसा से छोटे लाल राय को टिकट दिया गया था.

जेडीयू से ऐश्वर्या राय के पिता चंद्रिका राय को टिकट दिया गया, लेकिन छोटेलाल राय चुनाव जीतने में कामयाब हो गए थे और चंद्रिका राय चुनाव हार गए थे. इस बार छोटेलाल राय पार्टी का मूड जान गए थे कि पार्टी करिश्मा राय को टिकट देगी. इसलिए वह जेडीयू में शामिल हो गए. इस बार 2025 के चुनाव में जेडीयू ने छोटेलाल राय को उम्मीदवार बनाया है, जबकि चंद्रिका राय का टिकट कट गया है.

ये भी पढ़ें- अनंत, धूमल और अमरेंद्र… नीतीश ने बाहुबलियों को दिया मौक़ा, कई विधायकों के काटे टिकट…

https://newsindia24x7.tv/state/bihar-election-2025-jdu-first-list-20087/
Wafa Abbas

Recent Posts

6.3 अरब डॉलर की साइबर चोरी के बाद Binance में हलचल, CFO कैसर एनजी ने छोड़ा पद

Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…

23 hours ago

बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त

PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…

23 hours ago

थिएटर में ‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग पड़ी भारी, निर्माताओं ने दी सख्त चेतावनी

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…

24 hours ago

दिवाली से पहले अभिजीत दीपके की बढ़ी मुश्किलें, पूरी रात एयरपोर्ट पर बिताई

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…

1 day ago

गंभीर की रणनीति के साथ आए गावस्कर, अक्षर पटेल को नंबर-5 पर भेजने को बताया सही

India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…

1 day ago

दिल्ली की हवा में घुला जहर, IIT दिल्ली में AQI 443; कई इलाके गंभीर श्रेणी में

Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…

1 day ago