State

Narayana Murthy: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने कांग्रेस सरकार को लिखा पत्र, सुर्खियों में बयान

इंफोसिस कंपनी के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी, मशहूर लेखिका सुधा मूर्ति ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की तरफ से कराए जा रहे जाति जनगणना में हिस्सा लेने से साफ मना कर दिय। दोनों के इस फैसले के बाद राज्य में हलचल मचा गई है।

मूर्ति दंपति का पत्र

दोनों ने सर्वेक्षण करने वाली स्वायत्त सरकारी संस्था, कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को एक स्व-सत्यापित लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वे व्यक्तिगत कारणों से विवरण देने से इनकार कर रहे हैं। लेटर में लिखा था, "हम और हमारा परिवार जनगणना में भाग नहीं लेंगे और हम इस पत्र के माध्यम से इसकी पुष्टि कर रहे हैं।" उन्होंने आगे स्पष्ट कहा कि वे किसी भी पिछड़ी जाति से संबंधित नहीं हैं और सर्वेक्षण में उनकी भागीदारी सरकार के लिए किसी काम की नहीं होगी। इतना ही नहीं नारायण मूर्ति ने पत्र में कहा, "इसलिए, हम इसमें भाग नहीं ले रहे हैं।"

डीके शिवकुमार ने सर्वेक्षण में लिया भाग

जानकारी के लिए, गणनाकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बेंगलुरु के आवास पर एक सर्वेक्षण भी किया। इतना ही नहीं शिवकुमार ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ इस पूरी प्रक्रिया में भाग लिया सात ही धर्म, जाति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों पर पूछे गए सवालों का शिवकुमार ने शांत तरीके से जवाब दिया। हालांकि, सभी जरूरी जानकारी देने के ह बाद भी , गणनाकर्ताओं ने कई सवाल पूछे। लेकिन बाद में लंबी पूछताछ से चिढ़कर, शिवकुमार ने कथित तौर पर कहा, "आप सिर्फ सवाल पूछने में इतना समय क्यों लगा रहे हैं? बहुत ज्यादा सवाल कर रहे हैं। "

व्यक्तिगत जानकारी का हो सकता है दुरुपयोग

इस पूरी घटना के बीच, वरिष्ठ वकील बीवी आचार्य ने हाल ही में यह विचार सामने रखा कि जाति जनगणना में भाग न लेना ही अच्छा होगा, साथ ही उन्होंने आगाह किया कि अगर कोई इसमें भाग लेता है, तो सवधान रहें क्योंकि व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग का खतरा भी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कर्नाटक की जाति जनगणना की समय सीमा बढ़ा दी गई है। पूरे राज्य में सर्वेक्षण 12 अक्टूबर तक और बेंगलुरु में 24 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। हालांकि इससे पहले, 7 अक्टूबर की समय सीमा अधूरे आंकड़ों की वजह से पूरी नहीं हो पाई थी।

ये भी पढ़े: अनंत, धूमल और अमरेंद्र… नीतीश ने बाहुबलियों को दिया मौक़ा, कई विधायकों के काटे टिकट…

Sapna Yadav

Share
Published by
Sapna Yadav
Tags: news

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago