छत्तीसगढ़

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, दो ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Bijapur Naxal encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस कार्रवाई में अब तक दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। मौके से AK-47 बरामद हुई है, जबकि इलाके में सर्च ऑपरेशन और हाई अलर्ट जारी है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर सामने आई है। नेशनल पार्क क्षेत्र के दुर्गम और घने जंगलों में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई में दो नक्सलियों के ढेर हो गए है, जबकि इलाके में नक्सलियों के बड़े समूह के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान नक्सल विरोधी अभियान पर निकले हुए थे। इसी दौरान जंगल के अंदर घात लगाए बैठे नक्सलियों की एक बड़ी टुकड़ी से आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ शुरू होते ही दोनों तरफ से भारी फायरिंग होने लगी। हालात को देखते हुए सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।

मुठभेड़ स्थल से AK-47 बरामद, तलाशी अभियान जारी

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से एक AK-47 राइफल बरामद की गई है। आशंका जताई जा रही है कि मारे गए नक्सली संगठन के सक्रिय और बड़े कैडर से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल सुरक्षाबल इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके और मारे गए नक्सलियों के शव बरामद किए जा सकें।

पापाराव की मौजूदगी की चर्चा

इस मुठभेड़ को लेकर चर्चाएं इसलिए भी तेज हैं क्योंकि क्षेत्र में नक्सली कमांडर पापाराव के होने की सूचना सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यदि यह जानकारी सही निकलती है, तो इसे सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जाएगा।

बीजापुर पुलिस ने मामले को लेकर प्रेस नोट जारी कर बताया है कि अभियान अभी जारी है। ऑपरेशन की संवेदनशीलता को देखते हुए मुठभेड़ की सटीक लोकेशन, शामिल जवानों की संख्या और अन्य रणनीतिक जानकारियां फिलहाल साझा नहीं की जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि यह कदम जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

इलाके में अलर्ट

मुठभेड़ की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आसपास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किए जाने की भी तैयारी है। फिलहाल सुरक्षाबलों का लक्ष्य नक्सलियों को चारों ओर से घेरकर अभियान को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाना है।

लगातार तेज हो रही नक्सल विरोधी कार्रवाई

बता दें कि बीजापुर और आसपास के इलाकों में बीते कुछ महीनों से नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किए गए हैं। सुरक्षाबल लगातार जंगलों में नक्सली ठिकानों को निशाना बना रहे हैं और उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन ऑपरेशन चला रहे हैं। इस ताजा मुठभेड़ को उसी अभियान की एक अहम कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ईरान में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच भारत लौटे नागरिकों ने क्या कुछ बताया

Anil

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago