महाराष्ट्र

मुंबई में मुस्लिम उम्मीदवारों की जीत का गणित, AIMIM से शिवसेना तक किसे मिली कितनी ताकत?

BMC Election Results 2026: मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव 2026 के नतीजों ने शहर की राजनीति में एक दिलचस्प तस्वीर पेश की है। इस बार अलग-अलग राजनीतिक दलों से मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर यह साफ कर दिया कि मुंबई के वार्डों में मतदाताओं का रुझान बेहद विविध और निर्णायक रहा। इस चुनाव में कुल पांच मुस्लिम उम्मीदवार विजयी हुए, जिनमें चार अलग-अलग दलों से और एक निर्दलीय उम्मीदवार शामिल है।

किस-किस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत

इन नतीजों में सबसे चर्चित नाम इरम सिद्दीकी का रहा, जिन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर सबको चौंका दिया। वहीं सकीना शेख ने शिवसेना (UBT) के टिकट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस से अशरफ आज़मी ने अपने वार्ड में भरोसा कायम रखते हुए चुनाव अपने नाम किया।

AIMIM की मजबूत एंट्री

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने भी मुंबई में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पार्टी के विजयी उम्मीदवारों में इरशाद खान, महज़बीन अतीक अहमद और खैरुनिशा हुसैन शामिल हैं। इन जीतों ने BMC में AIMIM को पहले से कहीं मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है और यह संकेत दिया है कि पार्टी महानगर की राजनीति में अपनी पकड़ बढ़ा रही है।

राज्यभर में AIMIM का बढ़ता असर

29 नगर निगमों के नतीजों ने यह भी दिखाया कि असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM अब महाराष्ट्र की राजनीति में एक मजबूत दावेदार बन चुकी है। पार्टी ने कुल 121 सीटों पर जीत हासिल की, जो MNS और समाजवादी पार्टी जैसे दलों से कहीं बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है। मुंबई में AIMIM ने आठ सीटें जीतीं, जबकि संभाजी नगर और मालेगांव में पार्टी दूसरी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी।

संभाजी नगर में ऐतिहासिक प्रदर्शन

AIMIM ने छत्रपति संभाजी नगर में अपना अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। यहां पार्टी ने 113 में से 33 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया। इस शहर में बीजेपी को 58, शिवसेना को 12 और शिवसेना (UBT) को छह सीटें मिलीं। पिछले चुनाव में AIMIM को 25 सीटें मिली थीं, यानी इस बार पार्टी ने बड़ी छलांग लगाई है।

मालेगांव में भी मजबूत पकड़

मालेगांव में AIMIM ने 84 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया। यहां शिवसेना को 18 सीटें मिलीं। मुस्लिम बहुल इस शहर में इस्लाम पार्टी 35 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि समाजवादी पार्टी ने छह और कांग्रेस ने तीन सीटें जीतीं।

अन्य शहरों में भी बढ़ती मौजूदगी

AIMIM ने नांदेड़ में 14, अमरावती में 11 और धुले में 10 सीटें जीतीं। सोलापुर और मुंबई में पार्टी को आठ-आठ सीटें मिलीं, नागपुर में सात, ठाणे में पांच, अकोला में तीन और अहिल्यानगर व जालना में दो-दो सीटों पर जीत मिली। चंद्रपुर में भी पार्टी ने पहली बार जीत का खाता खोला।

राजनीतिक संकेत क्या कहते हैं?

इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि मुंबई से लेकर पूरे महाराष्ट्र में मुस्लिम मतदाताओं का रुझान अब सिर्फ पारंपरिक दलों तक सीमित नहीं रहा। AIMIM की बढ़ती ताकत, निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत और अलग-अलग दलों को मिला समर्थन आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए नए राजनीतिक समीकरण तैयार कर सकता है।

ये भी पढ़ें: Mauni Amavasya Daan: मौनी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा देवी-देवताओं और पितरों का आशीर्वाद

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago