बिहार चुनाव

पीएम मोदी के AI वीडियो को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, गिरिराज सिंह ने दी पार्टी को चुनौती

Giriraj Singh : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन के AI-जनरेटेड वीडियो को लेकर कांग्रेस की आलोचना की.बता दें कि पार्टी की बिहार इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह वीडियो साझा किया था। AI द्वारा निर्मित वीडियो को दर्दनाक बताते हुए भाजपा नेता ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया और पार्टी को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और माउंटबेटन का एआई वीडियो बनाने की चुनौती दी।

गिरिराज सिंह ने क्या कहा

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि आज यह देखना वाकई दर्दनाक था। धोखेबाज कांग्रेस-आरजेडी के लोगों ने पीएम मोदी की दिवंगत मां का अपमान किया। एआई तकनीक के जरिए उन्होंने उनसे हल्की बातें कहलवाईं और बहुत घटिया काम किया। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि यदि मैं नेहरू और माउंटबेटन का एआई वीडियो बनाऊं तो वे क्या करेंगे?

सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट

इससे पहले एक्स पर एक अलग पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने एडविना माउंटबेटन का हवाला दिया और आरोप लगाया कि व्यक्तिगत लगाव से बंधे नेहरू ने राष्ट्रीय हितों को कुचल दिया। गिरिराज की पोस्ट में लिखा कि इतिहास गवाह है कि सत्ता के निर्णायक क्षणों में नेहरू राष्ट्रहित से ज़्यादा एडविना माउंटबेटन के आकर्षण में उलझे रहे। जब भारत को मज़बूत नेतृत्व की ज़रूरत थी, तब उन्होंने व्यक्तिगत मोह में बंधे होकर बार-बार समर्पण कर दिया। व्यक्तिगत संबंधों ने राष्ट्रीय हितों को कुचल दिया। एडविना के आकर्षण में फँसे नेहरू ने बार-बार भारत की ज़मीन, पहचान और भविष्य को दांव पर लगाया।

क्या है मामला

भाजपा नेता का यह हमला कांग्रेस पार्टी की बिहार इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद आया है,जिसमें वह अपनी दिवंगत मां हीराबेन मोदी के बारे में सपने देखते नजर आ रहे हैं। कई भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी की माँ का बार-बार अपमान करने का संकल्प लेने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी हर दिन नीचता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago