महाराष्ट्र

MNS कार्यकर्ताओं पर भड़की बीजेपी, मंत्री शेलार बोले- मराठी न आने पर पीटना पहलगाम हमले जैसा

मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठी बोलने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। राज ठाकरे की पार्टी- महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ता मराठी न बोल पाने पर लोगों की पिटाई कर रहे हैं। पिछले दिनों एमएनएस कार्यकर्ताओं ने मुंबई में एक मिठाई दुकानदार की मराठी न बोल पाने पर पिटाई कर दी थी। बताया गया कि दुकानदार उत्तर भारतीय था और वो हिंदी में बात कर रहा था।

शेलार का बड़ा बयान

हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ जारी हिंसा पर बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने बड़ा बयान दिया है। शेलार ने मराठी न बोल पाने पर लोगों की पिटाई को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता देख रही है कि कैसे कुछ नेता ‘अन्य हिंदुओं की पिटाई का आनंद उठा रहे हैं।

आशीष शेलार ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में लोगों से पहले उनका धर्म पूछा गया फिर उन्हें गोली मारी गई। यहां पर भी लोगों से पहले पूछा जा रहा है कि वो मराठी बोल पाते हैं या नहीं, इसके बाद उनपर हमला किया जा रहा है। बीजेपी नेता ने इसे निराशाजनक बताया है।

अठावले भी भड़के

उधर, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी मनसे कार्यकर्ताओं पर भड़क उठे हैं। अठावले ने MNS प्रमुख राज ठाकरे की हालिया टिप्पणियों की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मनसे के कार्यकर्ता दादागिरी कर रहे हैं। पुलिस को इन लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

अठावले ने आगे कहा कि किसी व्यक्ति को मराठी बोलने के लिए मजबूर करना पूरी तरह से गलत है। लोगों से मारपीट करने वाले मनसे कार्यकर्ताओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाओं से राज्य में उद्योग बंद हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें-

बिहार में आरजेडी की मदद करेगी समाजवादी पार्टी, नीतीश को लेकर भी अखिलेश ने कह दी बड़ी बात

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago