Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। इसी बीच पटना जिले की कुम्हरार विधानसभा सीट से विधायक अरुण कुमार सिन्हा इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। तो इस बार इस सीट से किसी और को मौका मिलने जा रहा है। हांलाकि पार्टी की तरफ से प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। इससे पहले ही अरुण कुमार सिन्हा ने सोमवार (13 अक्टूबर, 2205) को खुद ही एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।
अरुण सिन्हा ने लिखा, "आगामी विधानसभा चुनाव में मैं प्रत्याशी के रूप में चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन संगठन के लिए कार्य करता रहूंगा। पिछले 25 वर्षों में आप सभी ने जो विश्वास एवं सहयोग दिया उसका सदा आभारी रहूंगा। कार्यकर्ता सर्वो परी, संगठन सर्वो परी।"
बता दें कि एनडीए में सीट शेयरिंग फाइनल हो गया है। जेडीयू और बीजेपी 101-101 सीट पर लड़ेगी। वहीं चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें मिलीं हैं। 6-6 सीटें मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को दी गई है। सूत्रों के अनुसार, अरुण सिन्हा को सिंबल नहीं मिला है। इस बीच उन्होंने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा से पहले ही अपनी दावेदारी से वे पीछे हट गए हैं।
ये भी पढ़े : Bihar Election 2025 : राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे लालू यादव, IRCTC और लैंड फॉर जॉब केस में चार्जशीट पर जल्द फैसला
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…