Rajasthan News
Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत पार्टी का लक्ष्य है कि देशभर में 1 करोड़ 40 लाख लोगों तक स्वदेशी उत्पादों के महत्व और उपयोगिता के प्रति जागरूकता पहुंचाई जाए। इसके लिए आगामी समय में विभिन्न आयोजन और कार्यक्रम किए जाएंगे।
सांसद एवं भाजपा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आज़ादी से पहले भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और संपन्न था, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदलीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अब पुनः आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा में केवल बड़े उद्योग ही नहीं बल्कि लघु उद्योग, कुटीर उद्योग और स्थानीय स्वदेशी उत्पादों को भी समान प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ में स्वदेशी मेला और अन्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और आमजन में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की भावना मजबूत करना है। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी भी मौजूद रहे है।
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…