Deepawali 2025
Deepawali 2025 : इस साल दीपावली की तिथि को लेकर देशभर में असमंजस का माहौल है। कहीं 20 अक्टूबर को पर्व मनाने की बात कही जा रही है तो कहीं 21 अक्टूबर को। ऐसे में श्रद्धालुओं और आम लोगों के बीच यह प्रश्न बना हुआ है कि आखिर सही तिथि कौन-सी है। इस बीच काशी के विद्वान ज्योतिषियों ने अपनी गणना के आधार पर स्पष्ट किया है कि दीपावली 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को ही मनाई जाएगी, जबकि 21 अक्टूबर को स्नान-दान की अमावस्या होगी।
ज्योतिषियों के अनुसार कार्तिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से प्रारंभ होगी और 21 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद का समय) में लक्ष्मी पूजन और दीपदान करना ही दीपावली का मुख्य विधान है। इस वर्ष प्रदोष काल 20 अक्टूबर की शाम को प्राप्त होगा, इसलिए उसी दिन दीपावली का उत्सव मनाना उचित है।
पंडित ने बताया कि 20 अक्टूबर को प्रदोष और निशीथ काल, दोनों में कार्तिक अमावस्या का संयोग होगा। इस कारण उसी दिन दीपावली का पर्व शास्त्र सम्मत है। वहीं 21 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो जाएगी, इसलिए उस दिन केवल अमावस्या स्नान-दान का महत्व रहेगा। विशेष बात यह है कि इस वर्ष कार्तिक अमावस्या भौमवती अमावस्या के रूप में आ रही है, जिससे गंगा स्नान करने पर सहस्त्र सूर्यग्रहण के बराबर पुण्य प्राप्त होगा।
दीपावली पर लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल और स्थिर लग्न में करना श्रेष्ठ माना जाता है। इस वर्ष वृष लग्न शाम 7 बजकर 10 मिनट से रात 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। इसी समय लक्ष्मी पूजन करना अत्यंत फलदायी होगा। निशीथ काल में सिंह लग्न मध्यरात्रि के बाद आएगा, जब महाकाली पूजन किया जाएगा।
ये भी पढ़े – वैश्विक बदलावों के बीच भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, निर्मला ने कहा- 8% GDP ग्रोथ पर फोकस
काशी के ज्योतिषियों ने कहा कि 20 अक्टूबर की संध्या को ही प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन का प्रतीक दीपोत्सव (Deepawali 2025) होगा। इस अवसर पर अयोध्या सहित पूरे उत्तर भारत में लाखों दीप जलाकर पर्व की गरिमा बढ़ाई जाएगी।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…