देश

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी, सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को दी साफ चेतावनी, नक्शे पर रहना…

Army Chief issues stern warning to Pakistan:  राजस्थान के अनूपगढ़ में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस बार हम ऑपरेशन सिंदूर 1.0 जैसा संयम नहीं रखेंगे। इस बार (ऑपरेशन 2.0) हम कुछ ऐसा करेंगे, जिससे पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि वह नक्शे पर रहना चाहता है या नहीं।

आर्मी चीफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान नक्शे (भूगोल) पर रहना चाहता है, तो उसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद को रोकना होगा। बता दें कि भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को श्री गंगानगर के घडसाना के गांव 22 एमडी में सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा किया।

ऑपरेशन 2.0 में संयम नहीं बरतेंगे

जनरल द्विवेदी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर 1.0 के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। इस अभियान में करीब 100 पाकिस्तानी सैनिकों और कई आतंकियों को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय सेना के जवानों और स्थानीय लोगों को जाता है। इस ऑपरेशन का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा था और इसे महिलाओं को समर्पित किया गया था।

अनुपगढ़ में एक सेना चौकी का दौरा करते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा-

“इस बार हम वह संयम नहीं दिखाएंगे जो ऑपरेशन सिंदूर 1.0 के दौरान दिखाया था। अब हमारी कार्रवाई ऐसी होगी कि पाकिस्तान को यह सोचना पड़ेगा कि वह अपनी जगह बनाए रखना चाहता है या नहीं। अगर वह टिके रहना चाहता है, तो उसे राज्य-प्रायोजित आतंकवाद तुरंत बंद करना होगा।”

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago