Breaking

गोंडा में दर्दनाक हादसा : नहर में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, जल चढ़ाने जा रहे 11 लोगों की मौत

Accident in Gonda : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो गाड़ी नहर में गिरने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेलवा बहुता मजरा रेहरा गांव के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव से श्रद्धालु बोलेरो में सवार होकर खरगूपुर स्थित प्रसिद्ध पृथ्वी नाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर सरयू नहर में जा गिरी।

कैसे और कब हुआ हादसा

हादसा इतना भयावह था कि वाहन पूरी तरह से पानी में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। जब राहगीरों ने बोलेरो को नहर में गिरते हुए देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और स्थानीय ग्रामीणों को बुलाया। सूचना मिलते ही इटियाथोक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से अब तक 11 लोगों के शवों को नहर से बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

बाकियों की तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि गाड़ी का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिससे वह तेज गति में नहर में जा गिरी। हादसे की वजह बोलेरो की तेज रफ्तार और सकरी सड़क बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। मृतकों के परिजन सदमे में हैं और गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और घटना की जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल पुलिस बाकी लापता लोगों की तलाश में जुटी है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन द्वारा हादसे की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर बोलेरो अनियंत्रित कैसे हुई और चालक की क्या भूमिका थी।

सीएम योगी ने जताया दुख

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर लिखा “जनपद गोण्डा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ॐ शांति!”

ये भी पढ़े – यूपी में ड्रोन से दहशत फैलाने वालों पर योगी का वार! लगेगा गैंगस्टर एक्ट, जरूरत पड़ी तो ठोका जाएगा NSA

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago