Breaking

यूपी में ड्रोन से दहशत फैलाने वालों पर योगी का वार! लगेगा गैंगस्टर एक्ट, जरूरत पड़ी तो ठोका जाएगा NSA

CM Yogi action on Drone : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश में ड्रोन के दुरुपयोग को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि तकनीक के नाम पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, और यदि कोई व्यक्ति ड्रोन का इस्तेमाल अफवाह फैलाने, भय का माहौल बनाने या आपराधिक मंशा से करता है, तो उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) भी लगाया जाएगा।

दुरुपयोग करने वालों को बख्शा नहीं- योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक का दुरुपयोग कर समाज में भ्रम, तनाव और दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार इसे गंभीरता से ले रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्रोन से निगरानी, सर्वे या डिलीवरी जैसे सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा, लेकिन उसका दुरुपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

‘ड्रोन मॉनिटरिंग सिस्टम’ तैयार कर रही

मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि हर जिले में ड्रोन गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाए और स्थानीय प्रशासन व पुलिस को अलर्ट मोड में रखा जाए। उन्होंने जिलों में सुरक्षा के मद्देनजर नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने और आमजन के बीच विश्वास कायम रखने पर भी जोर दिया है। प्रदेश सरकार ड्रोन की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए एक मजबूत ‘ड्रोन मॉनिटरिंग सिस्टम’ तैयार कर रही है, जिसके तहत हर जिले में उड़ने वाले ड्रोन की लोकेशन, अनुमति, मकसद और उड़ान अवधि पर नजर रखी जाएगी। पुलिस और खुफिया विभाग को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिए जाने की योजना है।

योगी आदित्यनाथ ने दी चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाना या साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि बिना अनुमति के उड़ने वाले ड्रोन को तुरंत जब्त किया जाए और दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए। सरकार तकनीक के सदुपयोग की पक्षधर है लेकिन उस तकनीक का इस्तेमाल समाज के खिलाफ हो रहा है तो उसे सख्ती से कुचला जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा और राज्य सरकार हर हाल में नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देगी। इस सख्त रुख से साफ है कि उत्तर प्रदेश सरकार भविष्य में ड्रोन निगरानी के लिए एक स्पष्ट नीति के साथ-साथ सुरक्षा के लिए विशेष दिशा-निर्देश लागू करने की तैयारी में है, जिससे न सिर्फ अपराधियों पर नकेल कसी जा सकेगी, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

ये भी पढ़े – योगी सरकार ने प्रदेश में स्थापित किया कानून का राज, भयमुक्त प्रदेश से निवेश को मिली उड़ान

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली को मिलेगी यमुना रिवर सफारी की सौगात, 15 लाख परिवारों के खाते में आएंगे गैस सिलेंडर के पैसे

Delhi Yamuna River Safari: दिल्लीवासियों को मंगलवार को दो बड़ी सौगात मिलने जा रही हैं।…

2 minutes ago

हरिद्वार जा रहे 6 दोस्तों की कार पलटी, आग लगने से सभी की मौत; दो सगे भाई भी शामिल

Muzaffarnagar Car Accident: हरियाणा के हिसार से दोस्तों के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान करने…

48 minutes ago

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

19 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

20 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

20 hours ago