Breaking

नोएडा में 20 हजार परिवारों को मिलेगी छत : जेपी इंफ्राटेक में फंसे प्रोजेक्ट को पीएम आवास योजना से मिलेगी नई रफ्तार

Jaypee Infratech in Noida : नोएडा में लंबे समय से अपने घर का इंतजार कर रहे हजारों खरीदारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जेपी इंफ्राटेक में करीब 20,000 से ज्यादा लोगों को अब जल्द ही अपने सपनों का आशियाना मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए निर्माणाधीन और अटके हुए प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता से पूरा कराने का निर्देश दिया है। जेआईएल रियल एस्टेट अलाटीज़ वेलफेयर सोसाइटी (जेआरईएडब्ल्यूएस) की शिकायत का पीएमएच (प्रधानमंत्री आवास) से संज्ञान लिया गया है।

20 हजार से ज्यादा घर खरीदारों को बड़ी राहत

मिली जानकारी के मुताबिक, यह शिकायत ईमेल के माध्यम से की गई थी। इसमें जेपी की परियोजनाओं में समाधान योजना के प्रस्तावों का पालन नहीं करने की बात कही गई थी। बीते दिनों खरीदारों ने इससे संबंधित 11 बिंदुओं पर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन सौंपने के कुछ दिन बाद वह सेवानिवृत्त हो गए। एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष गुप्ता का कहना है कि जेपी की परियोजनाओं में निर्धारित 12 हजार की जगह पांच हजार कामगार कार्य कर रहे हैं। मई 2024 से 90 दिनों के भीतर तीन हजार करोड़ रुपये के निर्माण कोष का निवेश अभी नहीं किया गया है।

पीएम आवास योजना ने फंसे प्रोजेक्ट्स पर लिया संज्ञान

पीएमओ तक पहुंची शिकायतों और लंबित परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए, अधिकारियों को जल्द कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से उन बिल्डर्स पर नजर रखी जा रही है, जिन्होंने पैसा लेने के बाद भी समय पर फ्लैट्स नहीं दिए। यह फैसला नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के हजारों मीडल क्लास परिवारों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आया है। जल्द ही एक विशेष समिति बनाकर प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि तय समय पर घरों की डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके।

यह भी देखें : EC Vs Rahul Gandhi: क्या EC हो गया राजनीतिक? Rahul Gandhi के एटम बम बयान ने बढ़ाई हलचल

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

60 minutes ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

1 hour ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

2 hours ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

3 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

3 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

4 hours ago